सुरजपुर

पीएम मोदी के कार्यक्रम में बिहार गईं युवतियों से हुआ घिनौना काम, राज खोलने पर मिली गोली मारने की धमकी

बिहार के ओबरा प्रखण्ड में सोती महिलाओं से साथ गया जिला सलाहकार करता था अश्लील हरकत, सीईओ ने दिए जांच के आदेश
3 min read
Girls
Girls

सूरजपुर. 10 अप्रैल को बिहार के चंपारण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में आयोजित सत्याग्रह से स्वच्छाग्रह समारोह में सूरजपुर जिले की 9 महिला स्वच्छाग्रही गईं थीं। इनके साथ पुरुष कर्मी जिला सलाहकार भी गया था। वह रात में सोई महिलाओं की तस्वीर खींचने के साथ ही उनसे छेडख़ानी करता था।

रात में फोन पर भी महिला स्वच्छाग्रही को परेशान करता था। इसका विरोध करने पर वह उन्हें धमकी देता था। उसने महिलाओं से कहा कि यदि वे ये बातें किसी को बताती हैं तो उन्हें गोली मार देगा या छत से धक्का दे देगा। 3 महिलाओं के साथ उसने ऐसा किया। वहां से वापस लौटने के बाद महिलाओं ने मामले की शिकायत प्रशासन से की।

स्वच्छाग्रही महिलाओं की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए जिला पंचायत सीईओ ने 6 सदस्यीय जांच टीम गठित कर मामले की जांच करने के निर्देश दिये है। साथ ही आरोपी जिला सलाहकार को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।


गौरतलब है कि गत 1 अप्रैल से 10 अप्रैल तक बिहार के औरंगाबाद जिले के ओबरा प्रखंड में स्वच्छाग्रही महिलाओं को स्वच्छता के प्रचार-प्रसार और प्रशिक्षण के लिए सूरजपुर जिले से 9 महिलाओं का समूह पुरुष सहकर्मियों के साथ भेजा गया था। सूरजपुर विकासखंड की 3 महिलाओं को ओबरा प्रखंड में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के बाद चंपारण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में आयोजित सत्याग्रह से स्वच्छाग्रह समारोह में शामिल होने भेजा गया था।

सूरजपुर जनपद पंचायत के ग्राम लटोरी निवासी पीडि़ता ने बताया कि ओबरा प्रखंड में उन्हें कार्यालय के ऊपर मंजिल स्थित कक्ष में अपने दो अन्य साथियों के साथ पीडि़त महिला भी ठहरी हुई थी इसी दौरान साथ में गये जिला सलाहकार राहुल मेश्राम इन महिलाओं पर बुरी नजर रखे हुए था। इस दौरान उसे जब भी मौका मिला महिला के साथ छेड़छाड़ की।

पीडि़त महिला ने वहां से लौटने के बाद अपने परिजनों को और स्थानीय अधिकारियों को पूरे घटनाक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि एक रात तो जब वह अपनी सहेलियों के साथ सोई हुई थी तो सोए हुए अवस्था में जिला सलाहकार राहुल मेश्राम ने अपने मोबाइल से उसकी फोटो भी खींच ली थी फोन पर भी बार-बार उसे परेशान किया गया। साथ में गई एक अन्य स्वच्छाग्रही महिला ने भी जिला सलाहकार पर रात को फोन कर परेशान किये जाने का आरोप लगाया है।

उन्होंने जिले के कलक्टर केसी देव सेनापति को इस बात की जानकारी देते हुए आरोपी जिला सलाहकार के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। आरोपी जिला सलाहकार से उनका पक्ष जानने उनके मोबाइल पर सम्पर्क किया गया, लेकिन सम्पर्क नहीं हो सका।


बताने पर गोली मारने की दी धमकी
पीडि़त महिला स्वच्छाग्रही ने कलक्टर केसी देवसेनापति से की गई शिकायत में बताया है कि एक दिन जब वह देर रात शौचालय जाने के लिए निकली तो आरोपी ने उसके साथ छेड़छाड़ की। उसने जब हल्ला मचाया तो मौके पर अन्य महिलाएं भी पहुंच गईं।

इस दौरान जिला सलाहकार ने सभी महिला स्वच्छाग्रहियों से कहा कि यह बात वें किसी को न बताएं। यदि किसी को भी बताया तो गोली मारकर खत्म कर देगा। इतना ही नहीं महिलाओं ने बताया कि महिलाओं को उसने छत से धकेल कर मारने की धमकी भी दी।


सीईओ बोले- काफी गंभीर है शिकायत
इस संबंध में जनपद पंचायत सूरजपुर के सीईओ वेद प्रकाश पांडेय ने बताया कि पीडि़त महिलाओं द्वारा इस संबंध में शिकायत की गई है शिकायत काफी गंभीर है। चूंकि जिस कार्यक्रम में महिला स्वच्छाग्राही गई थी वह कार्यक्रम स्वच्छ भारत मिशन का कार्यक्रम था।

इसलिए जिला पंचायत सीईओ संजीव कुमार झा के समक्ष पूरा प्रकरण प्रस्तुत कर दिया गया है। विभागीय स्तर पर उन्होंने महिलाओं की शिकायत पर 6 सदस्य टीम का गठन कर जांच के आदेश दिए हैं।

Published on:
19 Apr 2018 03:32 pm
Also Read
View All
Ambikapur-Delhi Train: दिल्ली ट्रेन का सप्ताह में दूसरा फेरा मंगलवार से, DRM कल आएंगे अंबिकापुर, स्पेशल ट्रेन के रूप में हुई थी शुरुआत

Surajpur: छात्राओं ने कलेक्टर को बताई हॉस्टल की शिकायतें, कहा- नहीं सुनी जा रही बात, मामले की निष्पक्ष जांच हो

Surajpur News: सीएएफ जवान का शव सडक़ पर रखकर किया चक्काजाम, कहा- यह आत्महत्या नहीं, हत्या है, मिले शहीद का दर्जा, तिरंगे में लपेटा शव

Surajpur Crime News: नाराज फूफा ने आधी रात 6 साल के भतीजे और ससुर के ऊपर छिडक़ा पेट्रोल, फिर लगा दी आग

Surajpur News: पेंडारी घाट में पलटा ट्रक तो निकला 1.19 करोड़ का गांजा, छिपा दिया था गड्ढे में, प्लास्टिक दाने की आड़ में तस्करी