सुरजपुर

99 प्रतिशत अंकों के साथ सृष्टि को प्रदेश में तीसरा रैंक, आईएएस बनकर करना चाहती है देश की सेवा

सीबीएसई 10वी में सरगुजा संभाग में पहला स्थान तथा प्रदेश में तीसरा स्थान प्राप्त करने वाली सृष्टि के घर बधाइयां देने वालों का लगा तांता

less than 1 minute read
Srishti Chaudhary

जरही. सीबीएसई 10वीं बोर्ड के घोषित परिणाम में डीएवी स्कूल जरही की छात्रा सृष्टि चौधरी ने 99 प्रतिशत अंक हासिल कर पूरे प्रदेश में तीसरा स्थान हासिल किया है।

सृष्टि की इस उपलब्धि पर कोयलांचल सहित सरगुजा संभाग में हर्ष का माहौल है। जैसे ही प्रदेश में तीसरा स्थान हासिल करने की खबर लोगों को मिली, उसे बधाइयां देने वालों का तांता लग गया।


सूरजपुर जिले के एसइसीएल कंपनी में कार्यरत अनिल चौधरी की पुत्री सृष्टि बचपन से ही होनहार छात्रा रही है। वह हमेशा से ही स्कूल में प्रथम स्थान पर रही हैं।

वहीं दसवीं बोर्ड में सरगुजा संभाग में प्रथम और प्रदेश मे तीसरे स्थान पर है। सृष्टि भविष्य में आईएएस अधिकारी बनकर देश की सेवा करना चाहती है। उसने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता व शिक्षकों को दिया है।

सृष्टि के अव्वल आने पर क्षेत्र व स्कूल प्रबंधन में खुशी का माहौल है। भटगांव महाप्रबंधक यूटी कंझरकर ने भी सृष्टि को बधाई देते हुए कहा कि क्षेत्र में शिक्षा की गुणवत्ता के साथ ही छात्रों के मनोबल को मजबूती प्रदान करने के लिए एसईसीएल हमेशा प्रयासरत रहता है। उन्होंने सृष्टि के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Published on:
07 May 2019 09:41 pm
Also Read
View All