सुरजपुर

गर्लफ्रेंड को दी न्यूड फोटो वायरल करने की धमकी, युवती ने फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या… Chat में हुआ खुलासा

Crime News : अश्लील फोटो वायरल कर धमकी देते हुए शादी का दबाव बनाए जाने से क्षुब्ध युवती द्वारा आत्महत्या किए जाने के मामले में पुलिस ने गुरुवार को आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया गया है।
less than 1 minute read
Mar 16, 2024
rape_1.jpg

CG Crime News : अश्लील फोटो वायरल कर धमकी देते हुए शादी का दबाव बनाए जाने से क्षुब्ध युवती द्वारा आत्महत्या किए जाने के मामले में पुलिस ने गुरुवार को आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया गया है। बिश्रामपुर पुलिस ने बताया कि ग्राम पंचायत शिवनंदनपुर निवासी 22 वर्षीय आरोपी रमाशंकर गुप्ता पिता मालिक प्रसाद गुप्ता द्वारा करीब दो साल पहले एक युवती के अश्लील फोटो को वायरल कर दिया गया था। साथ ही जबरन धमकी देते हुए शादी करने हेतु दबाव बनाया जा रहा था।

इसी बीच फोटो वायरल होने उपरांत परिजन द्वारा जब युवती से पुछताछ की गई तब उसने घटना की जानकारी परिजन को दी। इसके बाद आरोपी की प्रताड़ना से तंग आकर युवती ने 10 मई 2022 को घर में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। मामले में जांच विवेचना उपरांत पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी रमाशंकर गुप्ता को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ धारा 306 व आईटी एक्ट की धारा 67 के तहत कार्यवाही करते हुए उसे न्यायालय में पेश कर दिया। कार्रवाई में टीआई अलरिक लकड़ा, उपनिरीक्षक एसआर भगत, प्रधान आरक्षक विकास सिंह, इंद्रजीत सिंह, अविनाश सिंह, आरक्षक अखिलेश पांडेय, अजय सिंह व रविशंकर पांडेय सक्रिय रहे।

Updated on:
16 Mar 2024 06:54 pm
Published on:
16 Mar 2024 06:54 pm
Also Read
View All
Surajpur Fertilizer Scam Case: खाद घोटाले में मार्कफेड विश्रामपुर के गोदाम प्रभारी निलंबित, को-ऑपरेटिव बैंक के पूर्व मैनेजरों को भी नोटिस

Surajpur News: स्कूल बस में चढक़र ड्राइवर पर बंदूक तानने और मारपीट का Video आया सामने, दहशत में आ गईं थीं छात्राएं

Surajpur BJP Leader Murder Case: भाजपा नेता हरिनंदन राजवाड़े हत्याकांड: सेशन कोर्ट ने 10 आरोपियों का जमानत बॉन्ड किया निरस्त, कहा- सभी को जेल भेजो

Surajpur Crime: बाइक से पीछा कर गार्ड ने रुकवाई स्कूल बस, फिर ड्राइवर पर तान दी बंदूक, छात्र-छात्राओं के सामने पीटा

Surajpur Land Scam Case: बहुचर्चित जमीन घोटाले में तत्कालीन तहसीलदार, पटवारी समेत 4 के खिलाफ एफआईआर, जिंदा महिला को बताया था मृत