सुरजपुर

कोयला लोड ट्राला को अचानक ढलान पर पीछे की ओर लुढकते देख ट्रक ड्राइवर ने लगा दी छलांग, फिर…

महान-2 कोयला खदान से कोयला लेकर जा रहा ट्राला अस्थायी रपटा पार करने के दौरान हो गया बैक
less than 1 minute read
Truck-tralla accident
Truck-tralla accident

बिश्रामपुर. शुक्रवार की सुबह लगभग ४ बजे बिश्रामपुर-भटगांव मार्ग पर स्थित पासिंग नाला पर बने अस्थायी रपटा पर कोयला से लदा ट्राला बैक होकर पीछे से आ रहे गिट्टी से भरे ट्रक से जा भिड़ा।

इससे ट्रक के सामने का हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। जबकि ट्रक ड्राइवर ने छलांग लगाकर अपनी जान बचाई। इधर उक्त मार्ग पर काफी देर तक जाम लगा रहा, इससे लोगों को परेशानी हुई।


सूरजपुर जिले के बिश्रामपुर-भटगांव मार्ग पर पासिंग नाला पर निर्माणाधीन पुलिया के बगल में अस्थायी रपटा बनाया गया है। इस रपटा से होकर महान टू खदान से कोयला लोड कर जा रहा ट्राला क्रमांक एमपी 18 जीए 313 अचानक बैक होने लगा।

इस दौरान पीछे से गिट्टी लोड कर आ रहे ट्रक क्रमांक सीजी 15 एसी 2611 के ड्राइवर ने देखा तो उसने जान बचाने छलांग लगा दी। इससे ड्राइवर की जान बच गई जबकि तेज टक्कर से ट्रक का केबिन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।

ट्रक और ट्राला के कारण इस मार्ग पर काफी देर तक जाम लगा रहा। ऐसे में उस मार्ग से गुजरने वाले वाहन चालकों को काफी परेशानी उठानी पड़ी।

Published on:
02 Nov 2018 06:37 pm