सूरत

सूरत में 3.84 लाख को मिलेगी आयुष्मान योजना की सुविधा

न्यू सिविल अस्पताल में सांसद ने किया योजना का शुभारंभ
2 min read
• •
Updated: 24 Sep 2018, 12:31 PM IST
surat
सूरत में 3.84 लाख को मिलेगी आयुष्मान योजना की सुविधा

सूरत.

न्यू सिविल अस्पताल में रविवार को सांसद दर्शना जरदोश ने आयुष्मान योजना के लाभार्थी दस जनों को कार्ड वितरण किया। सूरत महानगर पालिका क्षेत्र में 3 लाख 84 हजार 604 तथा जिले में एक लाख 19 हजार 691 परिवार को आयुष्मान भारत योजना का लाभ मिलेगा।

केंद्र सरकार ने वर्ष 2018-19 के बजट में आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन स्वास्थ्य योजना की घोषणा की थी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने झारखंड के रांची में इस योजना का शुभारंभ किया। इसी कार्यक्रम का लाइव प्रसारण रविवार दोपहर न्यू सिविल अस्पताल के पीएसएम हॉल में किया गया।

इस मौके पर सांसद दर्शना जरदोश, विधायक पूर्णेश मोदी, विवेक पटेल, उप महापौर नीरव शाह, सीडीएचओ हसमुख प्रजापति, इएमओ डॉ. पीयूष शाह, डीन डॉ. जयेश ब्रह्मभट्ट, इंचार्ज अधीक्षक डॉ. जैमिन कॉन्ट्रेक्टर, नर्सिंग काउंसिल के सदस्य इकबाल कड़ीवाला, दिनेश अग्रवाल समेत शहर, जिले के स्वास्थ्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे।

पूर्णेश मोदी ने कहा कि आयुष्मान भारत के प्रथम चरण में दस करोड़ लोगों को लाभ मिलेगा। दर्शना जरदोश ने कहा कि आयुष्मान भारत योजना में गरीब लोगों को पांच लाख रुपए तक का इलाज निशुल्क उपलब्ध होगा।



कथीरिया की रिहाई की मांग के साथ वराछा क्षेत्र में रैली
सूरत. राजद्रोह के आरोप में गिरफ्तार सूरत पास के समन्वयक अल्पेश कथीरिया की रिहाई की मांग के साथ रविवार को पाटीदार आरक्षण आंदोलन समिति और सरदार पटेल ग्रुप ने वराछा क्षेत्र में रैली निकाली। बाद में पास और एसपीजी ने संयुक्त बैठक कर अल्पेश कथीरिया को मुक्त करवाने के लिए रणनीति बनाई।

गणेश विसर्जन यात्रा के दौरान रविवार को सूरत पाटीदार आरक्षण आंदोलन समिति के सभी समन्वयक और सरदार पटेल ग्रुप के लालजी पटेल समेत कई कार्यकर्ता सूरत पहुंचे। सभी ने वराछा क्षेत्र में रैली निकाली और मानगढ़ चौक पर सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। पास समन्वयक धार्मिक मालविया ने बताया कि अल्पेश कथीरिया को जेल से मुक्त करवाने के लिए पास और एसपीजी एकजुट हुए हैं। इसको लेकर बैठक में रणनीति बनाई गई।

Updated on:
24 Sep 2018, 12:31 PM IST
Published on: