5 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Gujarat: जिस बच्ची को आठ दिन से ढूंढ रहे थे, खेत में मिला उसका कंकाल, कपड़े देखते ही परिवार में मचा कोहराम

Mehsana Missing Girl: मेहसाणा जिले के थोल इलाके में आठ दिन से लापता पांच साल की बच्ची का कंकाल एक खेत में मिला। मौके पर मिले कपड़ों से परिजनों ने बच्ची की पहचान की, जबकि मौत के कारणों की जांच की जा रही है।
2 min read
Google source verification

सूरत

•

image

Rakesh Mishra

•

Oct 05, 2026

Mehsana Missing Girl

प्रतीकात्मक तस्वीर

Girl Skeleton: मेहसाणा जिले की कड़ी तहसील के थोल इलाके में आठ दिन से लापता पांच साल की बच्ची का कंकाल खेत में मिलने से हड़कंप मच गया। खेत में खोपड़ी और हड्डियां मिलने के बाद मौके पर पहुंचे परिजनों ने बच्ची के कपड़ों की पहचान की। इसके बाद परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने कंकाल और मौके से मिले अन्य अवशेषों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, थोल गांव में रहने वाला एक मजदूर परिवार आठ दिन पहले उस समय परेशान हो गया था, जब उनकी पांच साल की बच्ची अचानक लापता हो गई।

नहीं मिला था बच्ची का सुराग

परिजनों ने बच्ची को आसपास के इलाकों में काफी तलाश किया, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद परिजनों ने बावलू पुलिस थाने में बच्ची के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई। बच्ची की तलाश में पुलिस ने टीमें लगाईं। पुलिस टीमों के साथ स्थानीय ग्रामीणों ने भी आसपास के इलाकों में खोजबीन की। थोल अभयारण्य के आसपास के क्षेत्र, खेतों, झाड़ियों और सुनसान स्थानों पर लगातार तलाशी अभियान चलाया गया। खोजी श्वानों की मदद से भी बच्ची का पता लगाने का प्रयास किया गया। आठ दिनों तक लगातार तलाश के बावजूद बच्ची का कोई सुराग नहीं मिला था।

खेत में मिली हड्डियां

लगातार तलाश के बीच थोल इलाके के एक खेत में कुछ लोगों को इंसानी अवशेष दिखाई दिए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। खेत में खोपड़ी और हड्डियां बिखरी हुई मिलीं। खोपड़ी के पास बच्ची के कपड़े भी मिले। कपड़ों को देखकर परिजनों ने उनकी पहचान बच्ची के रूप में की। इसके बाद परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पुलिस ने मौके से मिले खोपड़ी, हड्डियों और अन्य अवशेषों को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जरूरी साक्ष्य भी जुटाए हैं। बच्ची की पहचान और मौत के वास्तविक कारण की पुष्टि के लिए अवशेषों के नमूने फोरेंसिक जांच और डीएनए परीक्षण के लिए भेजे गए हैं।

जंगली जानवर के हमले की भी आशंका

थोल इलाका वन्यजीव और पक्षी अभयारण्य के आसपास स्थित है। ऐसे में पुलिस और स्थानीय लोगों की ओर से यह आशंका भी जताई जा रही है कि बच्ची किसी जंगली जानवर या बड़े अजगर का शिकार हुई हो सकती है। हालांकि, अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस इस पहलू के साथ ही अन्य संभावित कारणों को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि बच्ची लापता होने के बाद किस रास्ते से खेत तक पहुंची। घटनास्थल के आसपास की गतिविधियों, बच्ची के लापता होने की परिस्थितियों और मौके से मिले साक्ष्यों की भी जांच की जा रही है।

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग