तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद महिला ने पुलिस से संपर्क किया। उसने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 81, 352, 351(3) और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 67(ए) के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपी के खिलाफ लगाए गए आरोपों की जांच कर रही है। मामले की जांच बारडोली टाउन पुलिस थाने के पीआई वीए सेंगल कर रहे हैं।