सूरत

जीएसटीके छापे के बाद अब आयकर विभाग करेगा कार्रवाई

बीते दिनों में सीजीएसटी, एसजीएसटी और डीजीसीआई ने की कई स्थानों पर कार्रवाई
less than 1 minute read
• •
Updated: 19 Feb 2020, 7:26 PM IST
जीएसटीके छापे के बाद अब आयकर विभाग करेगा कार्रवाई
जीएसटीके छापे के बाद अब आयकर विभाग करेगा कार्रवाई

सूरत
जीएसटी विभाग ने बीते दिनों जिन स्थानों पर कार्रवाई कर करोड़ो रूपए की टैक्सचोरी पकड़ी थी, अब उन स्थानों पर आयकर विभाग भी कार्रवाई करे ऐसी संभावना है। आयकर विभाग ने इन तमाम मामलों की जानकारी जुटाना शुरू कर दिया है।
आयकर विभाग के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार डायरेक्टरेट जनरल ऑफ गुड्स एंड सर्विस टैक्स इंटेलिजंस, सेन्ट्रल गुड्स एंड सर्विस टैक्स और स्टेट गुड्स एंड सर्विस टैक्स डिपार्टमेन्ट ने बीते दिनों सूरत समेत दक्षिण गुजरात में कई स्थानों पर कार्रवाई कर सैकड़ो करोड़ रुपए की जीएसटी चोरी और बोगस इनपुट टैक्स क्रेडिट घोटाला मामले का खुलासा किया। इन तमाम मामलों में अब तक 15 से अधिक लोगों को पकड़ा भी जा चुका है। जीएसटी चोरी के मामलों में आयकर चोरी होने की भी पूरी संभावना रहती है। जीएसटी चोरी के तमाम मामलों में आयकर विभाग को करोड़ो रुपए की टैक्स वसूली हो सकती है। इसे देखते हुए आयकर विभाग ने भी तमाम डिपार्टमेंन्ट से टैक्सचोरी की जानकारी एकत्रित करना शुरू किया है। संभवत: जल्दी ही आयकर विभाग इन्हें नोटिस देकर या सर्वे कर टैक्स रिकवरी की कार्रवाई करेगा।

Updated on:
19 Feb 2020, 7:26 PM IST
Published on: