सूरत

पोषण मास की शुरुआत

राष्ट्रीय पोषण मास की शुरुआत

2 min read
Sep 06, 2018
पोषण मास की शुरुआत

दमण. संघ प्रदेश दमण में संकलित बाल विकास परियोजना और एकीकृत बाल विकास सेवा की ओर से राष्ट्रीय पोषण मास की शुरुआत की गई। पोषण मास के आयोजन दमण के परियारी, दुनेठा और कच्चीगांव ग्राम पंचायत में किए गए। इस दौरान कच्चीगांव में उपकलक्टर चार्मी पारेख, बीडीओ धर्मेश दमणिया, सरपंच फकीरभाई, जिला पंचायत सदस्य तरुणा पटेल आदि उपस्थित थे। वहीं परियारी ग्राम पंचायत में भी कार्यक्रम हुए। दमण में राष्ट्रीय पोषण मास में नंदघरों के लिए नए ग्रोथ मोनीटरिंग डीवाईसिस और स्टाडियो मीटर, वेट स्केल आदि दिए गए। मास में छह साल तक के सभी बच्चों की लंबाई एवं वजन मापना, गर्भवती एवं धात्री महिलाओं का आंगनवाड़ी में पंजीकरण, एनीमिया स्कीनिंग और आईएफए गोली के सेवन को प्रोत्साहित किया जाएगा। प्रोजेक्ट अधिकारी मोनिका बारेठ ने बताया कि दमण-दीव में 24 प्रतिशत कुषोषण के शिकार है। जिसमें बोनापन भी शामिल है। यहां बच्चो की लंबाई कम हो रही है। इसको लेकर वर्ष 2022 तक 6 प्रतिशत कुपोषण के आंकड़े में कमी लाने के लिए अभियान चलाया जाएगा। सभी पंचायतों में आंगनवाड़ी वर्कर को समझाया जाएगा कि किस प्रकार से उनको कार्य करना है ताकि कुपोषण कम किया जा सके।
तरुणा-पिंकी ब्रांड एम्बेसेडर
एकीकृत बाल विकास सेवा ने बताया कि दमण में राष्ट्रीय पोषण मास के अंतर्गत दो महिलाओं को ब्रांड एम्बेसेडर नियुक्त किया है। इसमें दमण की खिलाड़ी पिंकी और आशा फाउंडेशन की चेयरमैन तरुणा पटेल को शामिल किया है। ये दोनों युवा व महिला वर्ग में पोषाहार के प्रति लोगों में जागरुकता लाने का कार्य करेगा।
फोटो-बैठक में जरूरी वस्तुएं देते

स्पर्श स्कीम की जानकारी


दमण. श्रम विभाग ने दमण की औद्योगिक इकाइयों के श्रमिकों व घरेलू नौकरों आदि को किफायती एवं गुणवत्तापूर्ण आवासीय सुविधा देने के लिए प्रशासन ने स्पर्श योजना बनाई है। इसके प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए कचीगाम ग्रुप ग्राम पंचायत में जागरुकता कार्यक्रम रखा गया। इसमें उपसमाहर्ता एवं उप-श्रमायुक्त चार्मी पारेख ने बताया कि स्पर्श योजना के तहत बनने वाले आवास का न्यूनतम क्षेत्रफल 325 वर्ग मीटर होगा। प्रत्येक आवास में दो हवादार कमरों के साथ रसोईघर एवं शौचालय की सुविधा होगी। इनकी एफएसआई 50 प्रतिशत तक बढाई जाएगी और प्लॉट क्षेत्रफल में वर्तमान एफएसआई के ऊपर 20 प्रतिशत अतिरिक्त क्षेत्रफल दिया जाएगा। मासिक किराए में 50 प्रतिशत की दर से किराया सहायिकी प्रशासन की ओर से दी जाएगी जो 2500 रुपए प्रतिमाह होगी।

ये भी पढ़ें

विद्यार्थी बने शिक्षक, शिक्षकों का किया गया सम्मान
Published on:
06 Sept 2018 07:57 pm
Also Read
View All