सूरत

बालताल में फं से भरुच के सौ अमरनाथ यात्री

सभी सुरक्षित, अमरनाथ यात्रा पर भरुच से गई हैं चार लक्जरी बसें
2 min read
• •
Updated: 6 Jul 2018, 8:37 PM IST
patrika
बालताल में फं से भरुच के सौ अमरनाथ यात्री

भरुच. बर्फानी बाबा अमरनाथ की यात्रा पर जाने के लिए भरुच जिले से चार लक्जरी बसें निकली थी। मार्ग में भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन से बालताल जाने वाला मार्ग बंद कर दिए जाने से कई यात्री फंसे हुए हैं। इसमें भरुच जिले से गए यात्री बालताल में पिछले दो दिन से फंसे हुए हैं। अन्य दो बस के सौ से ज्यादा यात्री जम्मू बेज कैंप में रुके हुए हैं। इसके अलावा अन्य एक बस के यात्री दर्शन कर वापस लौट गए हैं।

भरुच जिले से चार लक्जरी बस तथा ट्रेन सहित अन्य वाहनों से भक्तगण बाबा के दर्शन के लिए रवाना हुए। इसमें से भरुच की एक बस बालताल, एक वैष्णव देवी और दो बस जम्मू में सुरक्षित होने की जानकारी मिली है। पिछले तीन दिन से भारी बरसात के कारण बालताल से अमरनाथ की यात्रा रोक दिए जाने से भरुच के १०० से ज्यादा भक्त वहां फंसे हुए हैं। बालताल में यात्रियों का जमावड़ा होने से जम्मू बेज कैंप से यात्रियों को आगे नहीं जाने दिया जा रहा है।

खाना तो मिल रहा लेकिन नहाने में हो रही तकलीफ

प्रयोशा ट्रावेल्स के संचालक जिग्नेश ब्रम्हभट्ट ने कहा कि अमरनाथ यात्रा के मार्ग पर अचानक शुरू हुई भारी बरसात के कारण मार्ग पर पत्थरों के गिर जाने से भूस्खलन हो रही है। इसको लेकर प्रशासन की ओर से बालताल से अमरनाथ जाने वाले यात्रियों को मार्ग में ही रोक दिया गया है। तेज बारिश के कारण रास्ते में फंसे यात्रियों को जम्मू के बेज कैंप में रोक दिया गया है। सेना के जवानों की ओर से पूरा सहयोग किया रहा है। खाने की व्यवस्था सही हैं, मगर नहाने धोने में दिक्कत आ रही है।

ग्रुप के 48 जने हैं सुरक्षित

अमरनाथ यात्रा पर गए एक भक्त ने बताया कि 48 लोगों का एक ग्रुप भरुच से जिया ट्रॉवेल्स की बस में गए थे। ग्रुप के सभी लोगो ने अमरनाथ व वैष्णवदेवी का दर्शन कर लिया है व अब वापसी हो रही है। ग्रुप के सभी यात्री पूरी तरह से सुरक्षित है।

Published on: