सूरत

पुलिस को देख हो गए चक्करघिन्नी

संघ प्रदेश में पुलिस ने चलाया वाहन जांच अभियानयातायात नियमों का पालन नहीं करने वालों से वसूला जुर्माना, किया चालान
2 min read
Aug 31, 2018
patrika
पुलिस को देख हो गए चक्करघिन्नी


सिलवासा. संघ प्रदेश में पुलिस ने शहर और गांवों में एक साथ वाहन जांच अभियान चालू किया। शुक्रवार दोपहर बाद शहर में सात जगहों पर पुलिस की टीम ने आने जाने वाले वाहनों की जांच की, जिससे सडक़ों पर वाहनों की लम्बी कतारंे लग गई।

अभियान के दौरान सडक़ों पर जाम की स्थिति
शहर में पिपरिया, किलवणी नाका, पुलिस थाना, टोकरखाड़ा, नरोली रोड़, बाविसा फलिया, आमली में आने जाने वाले सभी वाहनों को रोककर वाहन के दस्तावेज, ड्राइविंग लाइसेंस, नंबर प्लेट, लाइट, पीयूसी, लोडिंग के कागजात आदि चेक किए। दोपहिया वाहन पर तय संख्या से अधिक सवारी मिलने पर दंडित किया। इस अभियान में पुलिस विभाग के प्रमुख अधिकारियों को खासतौर पर लगाया गया। अभियान के दौरान सडक़ों पर जाम की स्थिति बन गई, जिससे वाहन चालकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। शहर के अलावा दादरा, नरोली, मसाट, रखोली, खानवेल में भी पुलिस जवानों ने दोपहर बाद मुख्य रोड पर वाहन निरीक्षण किया।

दमण में भी हुई वाहनों की जांच
दमण. दमण पुुुलिस ने वाहन चालकों के लिए विशेष जांच अभियान चलाया है। शुक्रवार दोपहर तीन बजे से शाम 6 बजे तक अनेक चेक पॉइन्ट बनाकर वाहनों की जांच की गई। दमण दीव पुलिस विभाग ने 30 अगस्त को एक आदेश जारी कर बताया था कि 31 अगस्त को दोपहर तीन से 6 बजे तक दमण में 6 पॉइन्ट पर वाहनों की जांच की जाएगी।
सोशल मीडिया पर वायरल हो गया आदेश
जारी आदेश 31 अगस्त सुबह से ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जो सतर्क नहीं हुए, उन्हें जुर्माना भरना पडा। दमण पुलिस ने बस स्टैंड, कलेरिया जंक्शन, आठियावार्ड, कच्चीगांव चार रास्ता, पातलिया चेकपोस्ट, देवका बीच के निकट चेक पॉइन्ट बनाए थे।
40 से अधिक पुलिस कर्मचारियों को नियुक्त किया
इसमें 40 से अधिक पुलिस कर्मचारियों को नियुक्त किया गया। दोपहर तीन बजे से ही वाहन जांच का अभियान शुरू हो गया जो शाम छह बजे तक चलता रहा। हेलमेट नहीं पहनने वाले, वाहनों पर गलत नंबर प्लेट, शीशे पर काली फिल्म लगाने वाले वाहन चालकों को जुर्माना किया गया।

Updated on:
31 Aug 2018 07:04 pm
Published on:
31 Aug 2018 07:04 pm