सूरत

टेम्पो की कंटेनर से टक्कर, चालक की मौत

लोगों ने 108 एम्बुलेंस में वलसाड सिविल पहुंचाया, लेकिन कुछ देर में हो गई मौत

2 min read
Aug 30, 2018
file photo
टेम्पो की कंटेनर से टक्कर, चालक की मौत

वलसाड.

मुंबई से केला भरकर सूरत जा रहे टेम्पो की टक्कर कंटेनर से होने पर टेम्पो चालक की मौत हो गई। घटना डूंगरी हाइवे पर हुई। बताया गया है कि एमएच 04 एचएस 2142 नंबर टेम्पो में केला भरकर चालक सुरेश यादव गत रात्रि सूरत जा रहा था। इस दौरान टेम्पो डूंगरी के पास हाइवे पर अचानक सामने आए बाइक चालक को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित हो गया और आगे जा रहे कंटेनर से टकरा गया। इसमें गंभीर रूप से घायल चालक सुरेश को लोगों ने 108 एम्बुलेंस में वलसाड सिविल पहुंचाया, लेकिन कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बाद में पहुंचकर जरूरी कार्रवाई पूरी की और उसके परिवार को सूचना दी। बाद में मृतक के भाई दिनेश यादव ने पहुंचकर डूंगरी थाने में इस बारे में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

पुलिस ने पकड़ी शराब
वलसाड. सिटी और ग्रामीण पुलिस ने अलग-अलग जगहों से शराब पकड़ी है। धरमपुर चौराहे के पास सिटी पुलिस ने एक कार का पीछा कर उसमें से 28 हजार रुपए की शराब जब्त की। इस मामले में कार सवार तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। बताया गया है कि कार के हेडलाइट और बैकलाइट में शराब छुपाई गई थी। दूसरी तरफ ग्रामीण पुलिस ने अटगाम के पास टेम्पो से 27 हजार रुपए की शराब पकड़ी है, लेकिन टेम्पो चालक पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। पुलिस मामला दर्ज कर आगे की छानबीन कर रही है।

कार से शराब जब्त ,चालक फरार
वांसदा. वांसदा पुलिस ने पीपलोद सर्कल के पास एक कार से 456 बोतल शराब बरामद की है। चालक फरार हो गया। पुलिस ने बताया कि वांसदा थाने के एएसआई अनिल पटेल को धरमपुर की ओर से आ रही कार में शराब होने की सूचना मिली थी। इसके बाद पीपलोद सर्कल के पास पुलिस कार का इंतजार कर रही थी। पुलिस ने कार आती देख रुकने का संकेत किया तो चालक पहले ही कार छोडक़र फरार हो गया। जांच में कार से शराब बरामद हुई। इसकी कीमत 27 हजार छह सौ रुपए बताई गई है। पुलिस ने कार चालक को वांटेड घोषित किया है।

Published on:
30 Aug 2018 01:34 pm