सूरत

जैन समाज के युवक-युवतियों का परिचय सम्मेलन संपन्न

सम्मेलन में 70 प्रतिशत लोगों का विवाह प्रस्ताव सकारात्मक रहा

2 min read
Oct 21, 2018
जैन समाज के युवक-युवतियों का परिचय सम्मेलन संपन्न

भरुच.

जैन जागृति सेंटर अंकलेश्वर की ओर से रविवार को समस्त जैन अविवाहित युवक-युवती परिचय सम्मेलन का आयोजन अंकलेश्वर में किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जैन समाज के अविवाहित युवक-युवतियां सहित अन्य लोगों ने भाग लिया।

ये भी पढ़ें

पेड़ों पर चली कुल्हाड़ी

युवक-युवती परिचय सम्मेलन में जैन जागृति सेंटर के सेन्ट्रल बोर्ड के चेयरमैन रमेश मोरबिया, सचिव उदय संघवी, चंद्रकांत शाह, अंकलेश्वर जैन समाज के अग्रणी अनोखीलाल घोका, सुरेश नहार, नेत्रंग तहसील भाजपा के मंत्री मुके श शाह, भरुच जिला कांग्रेस समिति के सेके्र टरी मुकेश जैन, भरुच जिला भाजपा के उपप्रमुख जनक शाह आदि उपस्थित थे।
जैन जागृति सेंटर अंकलेश्वर के प्रमुख विनोद घोका ने बताया कि यह ८वां युवक-युवती परिचय सम्मेलन है। सम्मेलन में ७० प्रतिशत लोगों का विवाह प्रस्ताव सकारात्मक रहा है। मेले को लेकर जैन समाज के लोगों में काफी उत्साह व्याप्त है।


4464 अभ्यर्थियों ने दी लोक सेवा आयोग की परीक्षा
भरुच. भरुच में रविवार को लोक सेवा आयोग की विभिन्न पदों के लिए परीक्षा का आयोजन किया गया। शहर में १७ बिल्डिंग के 186 ब्लॉक में 4 हजार 464 अभ्यर्थियों ने लोक सेवा आयोग की परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में दी। परीक्षा कार्य को लेकर ४९८ कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई थी।


गुजरात लोक सेवा आयोग की वर्ग एक व प्रादेशिक सेवा वर्ग एक एवं दो की प्रारंभिक परीक्षा रविवार को आयोजित किया गया। अभ्यर्थियों ने शांतिपूर्वक परीक्षा दी। परीक्षा संपन्न कराने के लिए प्रशासन की ओर से पूरी तैयारी की गई थी। लोक सेवा आयोग की परीक्षा को लेकर जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय से १०, कलक्ट्रेट से ४९, तिजोरी अधिकारी कार्यालय से चार, पुलिस अधीक्षक कार्यालय से ६० और केन्द्र संचालकों के ३७५ स्टाफ सहित ४९८ कर्मचारी की ड्यूटी लगाई गई थी।


जुआ खेलते नौ जने गिरफ्तार
भरुच. अंकलेश्वर तहसील के खरोड गांव में सांईकृपा स्पोट्र्स क्लब की आड़ में जुआ खेल रहे 9 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। पुलिस टीम ने मौके से 9 हजार 750 नकद, 9 मोबाइल फोन और अन्य सामान के साथ कुल 30 हजार रुपए का सामान जब्त किया। घटना की प्राथमिकी अंकलेश्वर तहसील पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार भरुच लोकल क्राइम ब्रांच के पीएसआई वाय.जी. गढ़वी और फ्र्लो स्क्वॉड के पीएसआई जे.वाय. पठाण अपनी टीम के साथ खरोड गांव के मोड़ पर सर्वोत्तम होटल के पीछे रविवार को कार्रवाई की। श्रीसांईकृपा स्पोट्र्स क्लब प्रा.लि नामक क्लब की आड़ में जुआ खेल रहे ९ लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों से नकद सहित तीस हजार 230 रुपए का सामान जब्त किया।

ये भी पढ़ें

भडक़ी आग से कंपनी में अफरा-तफरी
Published on:
21 Oct 2018 09:13 pm
Also Read
View All