सूरत

Surat/ हीरा कारीगरों के लिए सहायता पैकेज की मांग

विधानसभा में नेता विपक्ष अमित चावड़ा ने डायमंड वर्कर एसोसिएशन के साथ बैठक की
less than 1 minute read
• •
Updated: 15 Oct 2023, 8:30 PM IST
Surat/ हीरा कारीगरों के लिए सहायता पैकेज की मांग
Surat/ हीरा कारीगरों के लिए सहायता पैकेज की मांग

सूरत. हीरा उद्योग में मंदी के कारण हीरा कारीगरों की हालत खराब हो रही है। ऐसे में शनिवार को सूरत पहुंचे विधानसभा में नेता विपक्ष अमित चावड़ा ने हीरा कारीगरों के लिए आर्थिक सहायता पैकेज की घोषणा करने की सरकार से मांग की।

कांग्रेस नेता व विधानसभा में नेता विपक्ष अमित चावड़ा शनिवार को सूरत दौरे पर थे। उन्होंने सुबह डायमंड वर्कर एसोसिएशन के साथ बैठक की और हीरा कारीगरों की समस्याएं जानी। इसके बाद मीडिया से बातचीत करते हुए चावड़ा ने कहा कि रशिया और युक्रेन के बीच जारी युद्ध का असर सूरत के हीरा उद्योग पर पड़ा है। आमतौर पर दीपावली से पहले हीरा उद्योग में तेजी का माहौल होता है, लेकिन इस बार हीरा उद्योग में मंदी का माहौल है। कई छोटे कारखाने बंद होने से हीरा कारीगरों की आर्थिक हालत खराब हो गई है। ऐसे में हीरा करीगरों की मदद के लिए राज्य सरकार को आगे आना चाहिए और आर्थिक सहायता पैकेज की घोषणा करनी चाहिए। साथ ही उन्होंने हीरा कारीगरों से मनपा द्वारा वसूले जाने वाले प्रोफेशनल टैक्स और उन्हें कंपनी लॉ के तहत मिलने वाले लाभों से वंचित रखने का मुद्दा भी उठाया।

Published on: