सूरत

पापड़ बताकर फ्राइम्स बेचने वालों पर डीजीजीईआई का छापा

15.5 करोड़ रुपए की जीएसटी चोरी पकड़ी
less than 1 minute read
• •
Updated: 20 Feb 2020, 8:44 PM IST
पापड़ बताकर फ्राइम्स बेचने वालों पर डीजीजीईआई का छापा
पापड़ बताकर फ्राइम्स बेचने वालों पर डीजीजीईआई का छापा

सूरत
डायरेक्टरेट जनरल ऑफ गुड्स एंड सर्विस टैक्स डिपार्टमेन्ट (डीजीजीआई) ने सूरत, वडोदरा, भरूच और सुरेन्द्रनगर में फ्राइम्स बनाने वाली पांच से अधिक कंपनियों पर छापा मारकर 15.5 करोड़ रुपए की जीएसटी चोरी पकड़ी।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार डीजीजीआई ने पलसाणा के जेके फूड इन्डस्ट्रीज, कामरेज की शिवम इन्डस्ट्री, और जे.के गृह उद्योग, भरूच के अमन स्टोर और सुरेन्द्रनगर के अलीशा गृह उद्योग सहित अन्य कई स्थानों पर बीते दिनों छापा मारा। जांच कार्रवाई के दौरान पता चला कि यह पार्टियां अन फ्राइड अन फ्राइडफ्राइम्स बेचती थी। वह इसे पापड के तौर पर बता रहे थे। नियम के अनुसार इस पर 12 प्रतिशत जीएसटी लगता है, लेकिन इन्होंने गलत जानकारी देकर टैक्स चोरी की थी। डिपार्टमेन्ट की जांच में अभी तक 15.5 करोड़ रुपए की टैक्सचोरी पकड़ी गई है। डिपार्टमेन्ट ने सभीडिपार्टमेन्ट ने सभी संचालकों से बयान लिए है। अभी तक इस मामले में 90 लाख रुपए की टैक्स रिकवरी हुई है।

Published on: