सूरत

चैकअप के बहाने किशोरी से छेड़छाड़, डॉक्टर गिरफ्तार

विवाहिता से रिश्तेदार ने किया बलात्कार, शिकायत करने पर रिश्तेदार की पत्नी ने दी धमकी

2 min read
Aug 30, 2018
चैकअप के बहाने किशोरी से छेड़छाड़, डॉक्टर गिरफ्तार

सूरत. राणी तलाव इलाके में एक डॉक्टर द्वारा चैकअप के बहाने एक बीमार किशोरी से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। लालगेट पुलिस ने मामला दर्ज कर डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया है।


पुलिस के मुताबिक राणी तलाव क्षेत्र में निजी प्रेक्टिस करने वाले डॉक्टर नदीम आरिफ मिस्त्री ने मंगलवार को सोलह साल की किशोरी के साथ छेड़छाड़ की। किशोरी बुखार से पीडि़त थी।

ये भी पढ़ें

हत्या की अभियुक्त की जमानत अर्जी नामंजूर

वह दोपहर डॉक्टर के क्लीनिक पहुंची। नदीम चैकअप के बहाने उसे क्लीनिक के अंदर वाले कमरे में ले गया। उसने कफ होने की बात बता कर उसके साथ छेड़छाड़ की। किशोरी ने घर लौट कर इस बारे में परिजनों को बताया। परिजनों ने रात को लालगेट थाने में नदीम के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करवाई।

पुलिस ने प्राथमिक पड़ताल के बाद देर रात उसे गिरफ्तार कर लिया। इलाके के लोगों में चर्चा है कि वह इससे पहले भी कई महिलाओं के साथ अभद्र हरकतें कर चुका है, लेकिन बदनामी के डर से महिलाएं सामने नहीं आईं।


विवाहिता से रिश्तेदार ने किया बलात्कार


सूरत. चौक बाजार क्षेत्र की एक विवाहिता के साथ उसके दूर के रिश्तेदार ने बलात्कार किया। विवाहिता ने उसकी पत्नी से शिकायत की तो उसने पति का पक्ष लेते हुए उसे जान से मारने की धमकी दी।


पुलिस सूत्रों के मुताबिक भरुच जिले के सेलंबा गांव का निवासी सुनील आहिरे दो साल से ३० वर्षीय विवाहिता का यौन शोषण कर रहा था। ४ नवम्बर, २०१६ को वह सूरत में रहने वाली विवाहिता के घर आया था।

उसने मुंह दबा कर उसके साथ बलात्कार किया। इस बारे में किसी को कुछ बताने पर उसने जान से मारने की धमकी दी। उसके बाद जब भी वह सूरत आता, उसके घर पहुंच कर उसके साथ बलात्कार करता था। लंबे समय तक उसकी प्रताडऩा झेलने के बाद विवाहिता ने कुछ दिन पहले इस बारे में उसकी पत्नी अंजु से शिकायत की, लेकिन उसने अपने पति का साथ दिया और उसे बुरा-भला कहा।

विवाहिता ने मंगलवार देर रात सुनील और उसकी पत्नी अंजु के खिलाफ चौक बाजार थाने में प्राथमिकी दर्ज करवाई। पुलिस ने बताया कि मामले की पड़ताल जारी है।

ये भी पढ़ें

बच्ची कौन है, कहां की है और किसने हत्या की, तीन हफ्ते बाद भी नहीं सुलझी गुत्थी
Published on:
30 Aug 2018 01:37 pm
Also Read
View All