सूरत

तीन माह से पन्द्रह साल की पुत्री को हवस का शिकार बना रहा था सौतेला बाप

पंद्रह वर्षीय किशोरी की मां ने दर्ज करवाई प्राथमिकी
2 min read
• •
Updated: 13 Sep 2018, 12:32 PM IST
file
तीन माह से पन्द्रह साल की पुत्री को हवस का शिकार बना रहा था सौतेला बाप

सूरत. अमरोली क्षेत्र में पंद्रह वर्षीय एक किशोरी के साथ उसके सौतेले पिता द्वारा तीन माह से लगातार बलात्कार करने का मामला सामने आया है। किशोरी की मां की शिकायत पर अमरोली पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


पुलिस के मुताबिक उत्राण निवासी नरेश पटेल (35) दिहाड़ी मजदूर है। उसने पंद्रह वर्षीय किशोरी की मां से प्रेम विवाह किया था। किशोरी की मां का उसके पिता से तलाक हो गया था। मां कैटरिंग के काम पर जाती थी। पिछली ८ जून को उसने किशोरी का मुंह दबा कर उसके साथ बलात्कार किया तथा इस बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। उसके बाद वह लगातार ऐसा करने लगा।

रात को जब सब सो जाते, वह किशोरी के साथ बलात्कार करता। पांच-छह बार ऐसा होने पर किशोरी ने इस बारे में मां को बताया। बुधवार को मां ने अमरोली थाने में नरेश पटेल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करवाई। पुलिस उप निरीक्षक बी.बी. वाघेला ने किशोरी का मेडिकल करवा कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

बंद मकान में चोरी


सूरत. उधना क्षेत्र में एक बंद मकान से चोर नकदी और सोने-चांदी के जेवर समेत एक लाख ३३ हजार रुपए का सामान चुरा ले गए। पुलिस के मुताबिक चोरी उधना मफतनगर झोपड़पट्टी निवासी दिनेश खीमजी चौहाण के मकान में हुई। एक निजी फर्म में बतौर खजांची काम करने वाला दिनेश परिवार के साथ ८ सितम्बर को चाणोद गया था।

चोरों ने मुख्य दरवाजे का ताला तोड़ कर अंदर प्रवेश किया। वह विभिन्न अलमारियां और लॉकर तोड़ कर २४ हजार रुपए नकद, ८७ हजार ५०० रुपए के जेवर, एक मोबाइल और एक टीवी चुरा ले गए। दिनेश ने मंगलवार को उधना थाने में प्राथमिकी दर्ज करवाई।

एक्ट में बदलाव की मांग, ज्ञापन सौंपा


सूरत. अखिल भारत हिन्दू युवा मोर्चा ने एसी और एसटी एक्ट में बदलाव की मांग करते हुए बुधवार को कलक्टर को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में ऐसा नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई है।

Published on:
Also Read
View All
चारधाम यात्रा पर गया परिवार हादसे में बिखरा, मां-पिता और बेटी की मौत, पड़ोसी ने हालचाल पूछा तो पुलिस ने सुनाई दुखद खबर

Gujarat: नाबालिग लड़कियों के अपहरण और धर्मांतरण मामले में चौंकाने वाला खुलासा, तीन और आरोपी गिरफ्तार

Gujarat Crime: डीएसपी सरिता गायकवाड़ को कारोबारी ने लगाया चूना, रेत कारोबार में निवेश के नाम पर 67 लाख की धोखाधड़ी

Surat News: प्रेमिका को बाइक पर घुमा रहा था पति, पत्नी ने कार से पीछा कर चौराहे पर दबोचा, फिर चप्पलों से की धुनाई

सूरत में रिश्तों का कत्ल, मोबाइल टूटने से नाराज 22 वर्षीय बेटी ने की पिता की हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार