सूरत

चैम्बर से नाराज हुआ फोगवा, लिखा पत्र

सरकार में टैक्सटाइल सेक्टर की बात करने से पहले पुछे टैक्सटाइस संगठनो से
less than 1 minute read
• •
Updated: 16 Feb 2020, 7:31 PM IST
चैम्बर से नाराज हुआ फोगवा, लिखा पत्र
चैम्बर से नाराज हुआ फोगवा, लिखा पत्र


सूरत
चैम्बर ऑफ कॉमर्स ने बीते दिनों सरकार से टैक्सटाइल मशीनरियों का निर्माण यहां होना चाहिए और अन्य कई मांगे थी थी। इन मांगो से सूरत के कपड़ा उद्योग को कोई लाभ नहीं होगा ऐसा बताते हुए फैडरेशन ऑफ गुजरात वीवर्स एसोसिएशन(फोगवा) ने चैम्बर ऑफ कॉमर्स को पत्र लिखा है और भविष्य के लिए सावधान करते हुए कहा कि अब यदि चैम्बर कपड़ा उद्योग के बारे में सरकार से कोई बात करता है तो वीवर्स के संगठनों पहले सुनना होगा।
फोगवा ने चैम्बर को लिखे पत्र में साफ लिखा है कि चैम्बर ऑफ कॉमर्स जैसी संस्था यदि टैक्सटाइल इन्डस्ट्री में मशीनरी से जुड़ी कोई डिमांड करे तो उसे पहले गंभीरता समझ लेनी चाहिए। जिन लोगों ने स्थानीय मशीन उत्पादकों से मशीनें खरीदें हैं उनसे जान लेना चाहिए कि उनकी परिस्थिति क्या है। क्योंकि स्थानीय मशीन उत्पादकों से खरीदे मशीन के स्पेर पार्टस नहीं मिलते और सर्विस भी नहीं मिलती। ऐसी डिमांड के कारण कपड़ा उद्योग को नुकसान होगा। फोगवा के प्रमुख ने बताया कि चैम्बर की गलती के कारण कपड़ा उद्यमियों को परेशान होना पड़ सकता है।

Updated on:
16 Feb 2020, 7:31 PM IST
Published on: