सूरत

पूणे की चार ट्रेनों में जुड़ेंगे अतिरिक्त थर्ड एसी कोच

ग्रीष्मावकाश के चलते बान्द्रा-गांधीधाम स्पेशल में भी एक अतिरिक्त एसी कोच

2 min read
Apr 18, 2018

सूरत.

पश्चिम रेलवे ग्रीष्मावकाश में यात्रियों की भीड़ तथा पिछले कुछ दिनों से कोच बढ़ाने की मांग के मद्देनजर पूणे जाने वाली चार ट्रेनों में स्थाई रूप से एक तृतीय श्रेणी वातानुकूलित शयनयान कोच लगाएगा। वहीं, बान्द्रा टर्मिनस-गांधीधाम स्पेशल ट्रेन में भी दो जून तक एक तृतीय श्रेणी वातानुकूलित शयनयान कोच जोड़ा जाएगा।

ये भी पढ़ें

ड्रेनेज चैम्बर में हादसा- बगैर सुरक्षा उपकरणों के तीनों उतरे थे सफाई करने

रेल प्रशासन ने यात्रियों की बढ़ती संख्या को ध्यान रखते हुए ट्रेन संख्या ११०९०/११०८९ पूणे-भगत की कोठी एक्सप्रेस में पूणे से छह मई से तथा भगत की कोठी से आठ मई से एक तृतीय श्रेणी वातानुकूलित शयनयान कोच जोडऩे का फैसला किया है। इसके अलावा ट्रेन संख्या ११०९६/११०९५ पूणे-अहमदाबाद एक्सप्रेस में पूणे से दो मई से तथा अहमदाबाद से तीन मई से एक तृतीय श्रेणी वातानुकूलित शयनयान कोच जोड़ा जाएगा। इसी तरह ट्रेन संख्या ११०९२/११०९१ पूणे-भुज एक्सप्रेस में पूणे से सात मई से तथा भुज से आठ मई से एक तृतीय श्रेणी वातानुकूलित शयनयान कोच जोड़ा जाएगा। ट्रेन संख्या ११०८८/११०८७ पूणे-वेरावल एक्सप्रेस में पूणे से तीन मई से तथा वेरावल से पांच मई से एक तृतीय श्रेणी वातानुकूलित शयनयान कोच जोड़ा जाएगा। इसके बाद से पूणे जाने वाली इन सभी ट्रेनों में एक प्रथम श्रेणी एसी, एक द्वितीय श्रेणी वातानुकूलित शयनयान, ६ तृतीय श्रेणी वातानुकूलित शयनयान तथा १० द्वितीय श्रेणी शयनयान कोच तथा ४ सामान्य श्रेणी सहित कुल 22 कोच हो जाएंगे।
पश्चिम रेलवे के अनुसार ग्रीष्मावकाश के चलते ट्रेन संख्या ०९४३३/०९४३४ बान्द्रा टर्मिनस-गांधीधाम-बान्द्रा टर्मिनस स्पेशल में दो जून तक बान्द्रा टर्मिनस तक गांधीधाम से एक तृतीय श्रेणी वातानुकूलित शयनयान कोच जोड़ा जाएगा। इसके बाद स्पेशल ट्रेन में कुल 22 कोच रहेंगे।


ओखा-रामेश्वर और पोरबंदर-हावड़ा को मिला स्टोपेज
रेल मंत्रालय ने राजकोट रेल मंडल में ट्रेन संख्या १६७३४/१६७३३ ओखा-रामेश्वरम एक्सप्रेस को भाटीया स्टेशन पर अतिरिक्त ठहराव छह माह के लिए देने का निर्णय किया है। १६७३४ ओखा-रामेश्वरम एक्सप्रेस भाटिया स्टेशन सुबह ८.५० बजे पहुंचकर ८.५२ बजे रवाना हो जाएगी। १६७३३ रामेश्वरम-ओखा एक्सप्रेस २३ अप्रेल से भाटिया स्टेशन पर ठहरेगी। इसी तरह १२९०५/१२९०६ पोरबंदर-हावड़ा एक्सप्रेस को भावनगर रेल मंडल में पोरबंदर-वांसजलिया खंड के भानवाड स्टेशन पर अस्थाई तौर पर छह माह के लिए ठहराव देने का निर्णय किया गया है। १२९०५ पोरबंदर-हावड़ा एक्सप्रेस भानवड़ सुबह ८.३७ बजे पहुंचेगी और ८.३८ बजे रवाना हो जाएगी। १२९०६ हावड़ा-पोरबंदर एक्सप्रेस भानवड़ शाम ५.११ बजे पहुंचेगी और ५.१२ बजे रवाना हो जाएगी।

ये भी पढ़ें

चेंजमेकर: राजनीति में अपराधियों को नहीं मिलनी चाहिए जगह, पढ़िए, स्वच्छत राजनीति के लिए युवाओं ने ये कहा
Published on:
18 Apr 2018 09:43 pm
Also Read
View All