सूरत

online fraud : मात्र 3% ब्याज पर loan का झांसा देकर 2.83 लाख की ठगी

online fraud in surat, cyber crime in surat - सिक्युरिटी एजेन्सी के संचालक की शिकायत पर ऑन लाइन ठग गिरोह के खिलाफ डिंडोली थाने में मामला दर्ज- On the complaint of the operator of the security agency, a case was registered against the online thug gang at Dindoli police station.
less than 1 minute read
Aug 02, 2020
online fraud news
सस्ते में बाइक खरीदना युवक को पड़ा महंगा, पलक झपकते गवां बैठा 91 हजार


सूरत. डिंडोली क्षेत्र में रहने वाले एक सिक्युरिटी एजेन्सी के संचालक को मात्र तीन फीसदी ब्याज पर 8.70 लाख रुपए का लोन दिलवाने का झांसा देकर ठग गिरोह के 13 जनों ने उससे 2.83 लाख रुपए हड़प लिए।

पुलिस के मुताबिक खुद को रिलांयस केपीटल फाइनेंस कंपनी का कर्मचारी बताने वाली रितु शर्मा, शैलेन्द्र बंसल, निहारिका पांडे, सुनील मौर्य, विजय मदान, संचिता, लक्ष्मीनारायण, सचिन कुमार, अशोक त्यागी, रामकेश, सुधीर जैन व नेहा शर्मा ने ङ्क्षडडोली रामीपार्क निवासी रविन्द्र राधेश्याम दूबे के साथ ठगी की।

ङ्क्षडडोली में सागर सिक्युरिटी एजेन्सी चलाने वाले रविन्द्र ने रिलांयस होम फाइनेंस से पूर्व में 12 लाख 74 लाख रुपए का होम लोन लिया था। जिसकी किश्त का वह नियमित रूप से भुगतान कर रहे थे। इस बीच 6 फरवरी को उनके मोबाइल पर कॉल आया।

फोन पर बात करने वाली महिला ने अपनी पहचान रिलांयस केपीटल फाइनेंस कंपनी की एजेन्ट रितु शर्मा के रूप में देकर कहा कि आपका ट्रेक रिकॉर्ड काफी अच्छा हैं। कंपनी आपको मात्र 3 फीसदी ब्याज पर लोन ऑफर कर रही है। उसके पूछने पर रविन्द्र बताया कि उसे 10 लाख रुपए के लोन की जरुरत हैं।

फिर उसने अलग अलग लोगों से बात करवाई और 8.70 लाख रुपए का लोन मंजूर होने की बात बताई। उसके बाद विभिन्न प्रोसेस चार्ज आदि के बहाने समय समय पर अलग अलग खातों में अलग अलग राशि जमा करने के लिए कहा और उसने कर दी।

इस तरह से छह माह से अधिक समय तक उसे झांसा देकर कुल 2 लाख 83 हजार 553 रुपए ऐंठ लिए लेकिन उसके खाते में लोन की राशि नहीं आई। इस पर पीडि़त ने पुलिस से संपर्क कर प्राथमिकी दर्ज करवाई।

Published on:
02 Aug 2020 11:18 am