1 सितंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चार्जिंग केबल से 25 साल की युवती की हत्या, 900 फिंगरप्रिंट और 85 लोगों से पूछताछ के बाद भी पुलिस के हाथ खाली

Surat Murder Case Latest News: गुजरात के सूरत जिले में 25 साल की युवती की हत्या की गुत्थी पुलिस के लिए पहेली बनी हुई है। पुलिस ने 900 फिंगरप्रिंट सैंपल लिए और 85 लोगों से पूछताछ की, लेकिन अभी तक हत्यारे का ठोस सुराग नहीं मिला है।
2 min read
Google source verification

सूरत

image

Imran Sheikh

Sep 01, 2026

Surat Murder Case

(प्रतीकात्मक तस्वीर)

Charging Cable Murder:गुजरात के सूरत जिले में 25 साल की युवती की हत्या का मामला पुलिस के लिए पहेली बनता जा रहा है। वारदात को एक हफ्ता बीतने के बाद भी पुलिस के पास हत्यारे का कोई ठोस सुराग नहीं है। मामले की जांच में अब तक करीब 900 फिंगरप्रिंट सैंपल लिए जा चुके हैं और 85 लोगों से पूछताछ की गई है, लेकिन पुलिस अभी तक आरोपी तक नहीं पहुंच पाई है।

मामला 24 अगस्त की सुबह का है। सूरत जिले के एक गांव में रहने वाला किसान अपनी पत्नी के साथ तीर्थ यात्रा से घर लौटा था। करीब साढ़े तीन बजे जब दोनों घर पहुंचे तो उनकी सबसे छोटी बेटी छत पर मृत मिली। युवती की उम्र 25 साल बताई गई है।

पुलिस के मुताबिक, युवती के हाथ बंधे हुए थे और उसके सिर पर पॉलीथिन का बैग था। पॉलीथिन को गर्दन के पास मोबाइल चार्जिंग केबल से बांधा गया था। घर का यह दृश्य देखकर परिवार के होश उड़ गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

900 फिंगरप्रिंट, फिर भी सुराग नहीं

पुलिस ने घटनास्थल और आसपास के हिस्सों से फिंगरप्रिंट जुटाने शुरू किए। जांच के दौरान गांव के लोगों के भी फिंगरप्रिंट लिए गए, ताकि मौके से मिले निशानों का मिलान किया जा सके।

अब तक करीब 900 फिंगरप्रिंट सैंपल लिए जा चुके हैं, लेकिन इनमें से किसी से भी ऐसा ठोस मिलान नहीं हुआ है जिससे आरोपी तक पहुंचा जा सके।

पुलिस ने मामले में करीब 85 लोगों से पूछताछ भी की है। इनमें गांव और आसपास के इलाकों के लोग शामिल हैं। एक दंपती से भी संदेह के आधार पर पूछताछ की गई है, लेकिन अभी तक किसी के खिलाफ ठोस सबूत सामने नहीं आया है।

गांव में बढ़ी चिंता

हत्या की इस घटना के बाद गांव में भी चिंता का माहौल है। पुलिस अलग-अलग पहलुओं से मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि युवती की हत्या किसने और किस वजह से की।

वहीं, गांव के सरपंच ने हत्यारे तक पहुंचाने वाली जानकारी देने वाले व्यक्ति के लिए एक लाख रुपए के इनाम का एलान किया है। खास बात यह है कि जानकारी देने वाले की पहचान गुप्त रखने की बात कही गई है।

फिलहाल पुलिस CCTV फुटेज, फोरेंसिक सबूत और लोगों से मिली जानकारी के आधार पर मामले को आगे बढ़ा रही है। हालांकि, वारदात के एक हफ्ते बाद भी हत्या की वजह और आरोपी को लेकर तस्वीर साफ नहीं हो पाई है।