सूरत

वृद्ध को दिया नि:शुल्क कानूनी मार्गदर्शन

श्री गंगेश्वर वयस्क मित्र मंडल का आयोजन

2 min read
Nov 21, 2018
वृद्ध को दिया नि:शुल्क कानूनी मार्गदर्शन

सूरत. श्री गंगेश्वर वयस्क मित्र मंडल की ओर से नूतन वर्ष स्नेहमिलन समारोह के साथ ही नि:शुल्क कानूनी मार्गदर्शन शिविर का आयोजन किया गया। अडाजण जीवन विकास ट्रस्ट के सभाखंड में आयोजित कार्यक्रम में वक्ता के तौर पर अधिवक्ता प्रीति जोशी ने मौजूद रहकर वृद्ध की रक्षा के लिए बनाए गए कानून और उनके अधिकारों के बार में विस्तृत जानकारी दी। आयोजक और संस्था के प्रमुख अविनाश बक्षी ने नि:शुल्क मार्गदर्शन पर अधिवक्ता जोशी का आभार जताया। इस अवसर पर उप प्रमुख कोकीला महेता, मंत्री शीला भट्ट, सुभाष भट्ट और जिज्ञेश जोशी मौजूद थे।


जश्ने-जुलूस में उमड़े लोग, शहर के कई क्षेत्रों से आए मुस्लिम समुदाय के लोग


सूरत. मुस्लिम समुदाय की ओर से बुधवार को इस्लाम धर्म के अंतिम पैगम्बर साहब के जन्मदिवस की खुशी ईद-ए-मिलादुन्नबी त्योहार के रूप में धूमधाम से मनाई। इस दौरान साम्प्रदायिक सौहार्द व भाईचारे की कामना के साथ दोपहर बाद सूरत शहर सिरेतुन्नबी कमेटी की ओर से झांपा बाजार से जश्न-ए-जुलूस निकाला गाया। जुलूस में हजारों लोग शामिल हुए। इससे पूर्व सुबह मस्जिदों में बाल मुबारक की जियारत की गई।


कमेटी ने बताया कि पैगम्बर हजरत मोहम्मद मुस्तफा साहब के जन्मदिन के उपलक्ष में शहर के चौक बाजार, रांदेर, गोपीपुरा, नानपुरा, सलाबतपुरा, सगरामपुरा, उधना, उन, लिंबायत समेत कई इलाकों की मस्जिदें रोशनी से झिलमिलाती रही। पैगम्बर साहब के जन्मदिवस की खुशी में बुधवार सुबह शहर की अधिकांश मस्जिदों में मौलवियों व अन्य लोगों की मौजूदगी में बाल मुबारक की जियारत की गई। इस दौरान बड़ी संख्या में समुदाय के लोग मौजूद रहे। वहीं, दोपहर बाद शहर के विभिन्न इलाकों से छोटे-छोटे जुलूस निकलने लगे और बाद में सभी झांपा बाजार में एकत्र हुए। यहां से बाद में जश्न-ए-जुलूस की शुरुआत सूरत शहर सिरतुन्नबी कमेटी की ओर से की गई। जुलूस की शुरुआत में मुस्लिम समुदाय के कई मौलाना-मौलवी व अन्य आमंत्रित मेहमान मौजूद थे। इसके बाद जुलूस में शामिल हजारों लोग झांपा बाजार से राजमार्ग, भागल चौराहे, चौक बाजार होकर गोपीपुरा में ख्वाजादाना साहब की दरगाह पहुंचे। यहां पर बाद में वक्ताओं ने लोगों को संबोधित किया।

ये भी पढ़ें

प्रेमिका के माता-पिता ने शादी से किया इनकार तो युवक ने किया कुछ ऐसा पढ़ कर चौंक जाओंगे
Published on:
21 Nov 2018 08:19 pm
Also Read
View All