सूरत

SURAT NEWS : प्लास्टिक की पाइप से पीट-पीट कर मित्र को उतारा मौत के घाट

- घरेलू सामान की चोरी की आशंका में घर बुलाकर बनाया था बंधक - पांडेसरा पुलिस ने मामला दर्ज कर तीन हमलावरों को किया गिरफ्तार
less than 1 minute read
• •
Updated: 7 Jan 2024, 9:11 PM IST
SURAT NEWS : प्लास्टिक की पाइप से पीट-पीट कर मित्र को उतारा मौत के घाट
SURAT NEWS : प्लास्टिक की पाइप से पीट-पीट कर मित्र को उतारा मौत के घाट

सूरत. तीन जनों ने चोरी की आशंका में मित्र को बंधक बना कर इतनी बेरहमी से पीटा की उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मामला सामने आने पर पांडेसरा पुलिस हरकत में और तीनों हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के मुताबिक पांडेसरा दीपकनगर निवासी इंद्रराजसिंह उर्फ दंगी (22), अंकीत राजपूत उर्फ बऊवा (19) व पांडेसरा गीतानगर सोसायटी निवासी इंद्रभानसिंह उर्फ भोला (25) ने मिल कर शनिवार को पांडेसरा गीतानगर निवासी अरविंद निशाद उर्फ रघु (40) की हत्या कर दी। उन्हें आशंका थी कि रघु ने उनके घर से सामान चुराया था।

जिसके चलते उन्होंने शनिवार सुबह बात चीत करने के बहाने रघु को पांडेसरा दीपकनगर में स्थित अपने कमरे पर बुलाया। सुबह आठ बजे रघु वहां पर पहुंचा तो उसे बंधक बना लिया। उसके बाद तीनों ने प्लास्टिक की पाइप और लात घूंसों से उसे बेहरमी से पीटा। मारपीट में गंभीर रूप से घायल हुए रघु की मौके पर ही मौत हो गई।

यह देख तीनों आरोपी घबरा गए और फरार हो गए। घटना के संबंध में रघु के भाई रामनरेश से सूचना मिलने पर पांडेसरा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने रामनरेश की प्राथमिकी के आधार पर तीनों के खिलाफ मामला दर्ज किया। उसके बाद अलग-अलग टीमें बना कर रविवार को तीनों आरोपियों को ढूंढ निकाला और उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने बताया कि मृतक रघु उत्तरप्रदेश के बांदा जिले के पथरी गांव का मूल निवासी था और सूरत में पत्थर घिसाई की मजदूरी करता था। तीनों आरोपी भी उत्तरप्रदेश के बांदा जिले के पथरी गांव का मूल निवासी है। एक ही गांव के होने के कारण आरोपियों के साथ उसकी मित्रता थी और उनके घर पर आना जाना भी था।

Published on:
Also Read
View All
चारधाम यात्रा पर गया परिवार हादसे में बिखरा, मां-पिता और बेटी की मौत, पड़ोसी ने हालचाल पूछा तो पुलिस ने सुनाई दुखद खबर

Gujarat: नाबालिग लड़कियों के अपहरण और धर्मांतरण मामले में चौंकाने वाला खुलासा, तीन और आरोपी गिरफ्तार

Gujarat Crime: डीएसपी सरिता गायकवाड़ को कारोबारी ने लगाया चूना, रेत कारोबार में निवेश के नाम पर 67 लाख की धोखाधड़ी

Surat News: प्रेमिका को बाइक पर घुमा रहा था पति, पत्नी ने कार से पीछा कर चौराहे पर दबोचा, फिर चप्पलों से की धुनाई

सूरत में रिश्तों का कत्ल, मोबाइल टूटने से नाराज 22 वर्षीय बेटी ने की पिता की हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार