सूरत

करोड़ों के हीरे के गणपति बप्पा

27.74 कैरेट के हीरे की ऊंचाई 24.11 और चौड़ाई 16.49 मिलीमीटर

2 min read
Sep 13, 2018
करोड़ों के हीरे के गणपति बप्पा

सूरत

सूरत के एक हीरा उद्यमी ने अपने घर में हीरे के गणपति बप्पा की स्थापना की है। रफ हीरों से बने गणपति बप्पा की कीमत करोड़ों रुपए बताई जा रही है। मूर्ति की स्थापना करने वाले कतारगाम के राजेश पांडव ने बताया कि अफ्रीका के कोंगोन म्यूजियमाइन से यह हीरा 2005 में लाया गया था। यह गणपति बप्पा की प्रतिकृति जैसा है। 27.74 कैरेट के हीरे की ऊंचाई 24.11 और चौड़ाई 16.49 मिलीमीटर है। हीरे का आकार गणपति बप्पा की तरह होने के कारण उन्होंने इसे बेचने के बदले अपने पास रख लिया। पिछले 12 साल से वह गणेश चतुर्थी पर हीरे के गणपति बप्पा की स्थापना कर उनकी पूजा करते हैं। धाॢमक मान्यता के अनुसार गणपति बप्पा की सूंढ दाएं ओर हो तो उसका महत्व बढ़ जाता है। इस हीरे में दाएं और सूंढ होने के कारण इसकी कीमत और बढ़ गई है।

ये भी पढ़ें

सूरत एयरपोर्ट के विकास के लिए 353.25 करोड़ मंजूर

आठ साल बाद पकड़ा गया कपड़ा व्यापारी

कपड़ा मार्केट से उठंतरी के बाद आठ साल से फरार अभियुक्त को पुलिस ने पकड़ तो लिया, लेकिन उसे रिमांड पर लेने में विफल रही। इससे करोड़ों रुपए की रिकवरी फंस गई है। कोर्ट ने पांच दिन के रिमांड की मांग नामंजूर करते हुए अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया।
मूलत: राजस्थान निवासी परबतसिंह शैतानसिंह राजपूत पर आरोप है कि वर्ष 2010 में उसने कपड़ा मार्केट से उठंतरी कर कई व्यापारियों को करोड़ों रुपए का चूना लगाया। व्यापारियों की शिकायत पर सलाबतपुरा थाने में उसके खिलाफ 4.72 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया था, लेकिन पुलिस उसे गिरफ्तार नहीं कर सकी। आठ साल बाद हाल ही वह सूरत लौटा तो मुखबिर की सूचना पर पूणा पुलिस ने उसे आई माता सर्किल के पास धर दबोचा और सलाबतपुरा पुलिस को सौंप दिया। सलाबतपुरा पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया और पांच दिन का रिमांड मंजूर करने की मांग की। बचाव पक्ष की ओर से अधिवक्ता नरेश गोहिल ने रिमांड याचिका नामंजूर करने की मांग की। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद कोर्ट ने पुलिस की रिमांड की मांग नामंजूर कर दी और अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया।
øøøøø

ये भी पढ़ें

हार से सीख लेकर जीतना ही खेल है
Published on:
13 Sept 2018 09:02 pm
Also Read
View All