सूरत

Sugarcane harvesting: गणदेवी शुगर फैक्ट्री: सवा दस लाख टन गन्ना पेराई करने का लक्ष्य

नवसारी जिले में अतिवृष्टि और बेमौसम बरसात का गन्ने की बुवाई पर असर पड़ा हैसमुद्री तूफानों के कारण हुई भारी बारिश से खेतों में पानी भर जाने से गन्ने की कटाई में देरी हुई In Navsari district, excess rainfall and unseasonal rains have affected the sowing of sugarcane.Sugarcane harvesting was delayed as heavy rains caused by sea storms flooded the fields

2 min read
Nov 16, 2019
Sugarcane harvesting: गणदेवी शुगर फैक्ट्री: सवा दस लाख टन गन्ना पेराई करने का लक्ष्य

नवसारी. अतिवृष्टि एवं बेमौसम बरसात के कारण गणदेवी शुगर फैक्ट्री का गन्ना पेराई सीजन 18 नवंबर से शुरू होगा। शुगर फैक्ट्री ने इस वर्ष 10 से सवा दस लाख टन गन्ना पेराई का लक्ष्य रखा है। नवसारी जिले में अतिवृष्टि और बेमौसम बरसात का गन्ने की बुवाई पर असर पड़ा है। किसानों को दो बार गन्ने की बुवाई करनी पड़ी, कई जगहों पर किसानों ने तीसरी बार भी बुवाई की है। इस कारण गन्ने की पेराई शुरू होने में करीब दो सप्ताह देरी हो गई।

Must Read News;

गन्ना पेराई सोमवार से शुरू होगी

गणदेवी सहकारी खांड़ उद्योग मंडल संचालित गणदेवी शुगर फैक्ट्री की गन्ना पेराई सोमवार से शुरू होगी। शुगर फैक्ट्री में गत 30 सितंबर को बॉयलर प्रज्ज्वलित विधि की थी। इसके बाद 4 नवंबर से पेराई सीजन शुरू होने की तैयारी की गई थी। महाराष्ट्र के जलगांव, धुलिया, शीरपुर व गुजरात के तापी जिले के नीझर, डांग जिले के आहवा व अन्य अंदरूनी गांवों से गन्ना श्रमिक अपनी बैलगाडिय़ों के साथ गणदेवी पहुंच गए। समुद्री तूफानों के कारण हुई भारी बारिश से खेतों में पानी भर जाने से गन्ने की कटाई में देरी हुई। अब मौसम में बदलाव आने के कारण गन्ने की कटाई शुरू हो चुकी है। सोमवार को गणदेवी शुगर फैक्ट्री में पेराई सीजन शुरू हो जाएगा। जो 25 अप्रेल तक चलेगा। उस समय तक 10 से सवा दस लाख टन गन्ने की पेराई करने का लक्ष्य रखा गया है।

Published on:
16 Nov 2019 01:17 pm
Also Read
View All