सूरत

नारियल की छील मे से बनी गणेश प्रतिमा

कड़ोद गांव के सोनी फलिया के गणेश मण्डल ने इको फ्रेंडली गणेश की मूर्ति
2 min read
• •
Updated: 14 Sep 2018, 9:02 PM IST
surat file photo
नारियल की छील मे से बनी गणेश प्रतिमा

बारडोली.

गणेशोत्सव के दूसरे दिन भक्तों का उत्साह बढऩे लगा है। आयोजकों की ओर से समाज में जागरुकता लाने के उद्देश्य से विभिन्न प्रकार के गणमपति प्रतिमाएं स्थापित की गई है। कहीं पर बेटी बचाओ, तो कहीं पर्यावरण की सुरक्षा की थीम पर गणेशोत्सव का आयोजन किया गया है। बारडोली तहसील के कड़ोद गांव के सोनी फलिया के गणेश मण्डल ने इको फ्रेंडली गणेश की मूर्ति स्थापित की है। यह मूर्ति नारियल की छील से बनाई गई है।


प्लास्टर ऑफ पेरिस की मूर्ति पानी में विसर्जित करने से होने वाले नुकसान और पर्यावरण की सुरक्षा के कारणों से सोनी फलिया के युवकों ने इको फ्रेंडली गणपति प्रतिमा बनाने का निर्णय किया। युवकों ने अंबाजी मंदिर से नारियल के छील और मिट्टी से गणपति प्रतिमा बनाकर उसे स्थापित किया। मिट्टी और नारियल की छील से बने इस मूर्ति को नदी में विसर्जित करने से भी कोई नुकसान नहीं होगा। संचालकों ने बताया कि यह मूर्ति अंबाजी स्थित नंदनवन गृह उद्योग में गरीब महिलाओं द्वारा बनाई जाती हैं। जिसमें 3000 से अधिक महिलाएं काम करती हैं। उधर, शहर और जिले में भी गणेशोत्सव की धूम मची हुई है। सुबह-शाम आरती के साथ-साथ देर रात तक गणेश भजन गाए जाते हैं। यह मूर्ति नारियल की छील से बनाई गई है।

गणपति पंडालों में लगी भक्तों की भीड़
भरुच. भरुच व नर्मदा जिले में धूमधाम के साथ गणपति महोत्सव मनाया जा रहा है। दस दिनों तक भक्तों के घर मेहमान बन कर विराजे भगवान गणेश का लोगों ने स्वागत किया। शुक्रवार को दूसरे दिन सुबह भक्तों ने भगवान गणेश की प्रात:कालीन आरती की। जिले में बनाए गए विभिन्न पंडालों में विराजित गणपति प्रतिमाओं को दर्शन के लिए शुक्रवार शाम से ही भक्तों की भीड़ जुटने लगी। गणेश महोत्सव पर्व को ध्यान में रखकर पुलिस भी सर्तक है। पुलिस की गश्त विभिन्न संवेदनशील क्षेत्र में तेज कर दी गई है।

Published on: