सूरत

GSEB : बोर्ड परीक्षा में मोबाइल पकड़ा गया तो होगा पुलिस केस

गुजरात माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (जीएसईबी) GSEB ने परीक्षा शुरू होने से पहले विद्यार्थियों को सावधान किया है। परीक्षार्थी नकल के आरोपी ना बन जाए इसलिए परीक्षा एक्शन प्लान के साथ नकल व सजा के दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। जिसमें 33 गतिविधियों को नकल की सूची में शामिल किया गया है। विद्यार्थी को मोबाइल साथ नहीं लाने की खास सूचना दी गई है। मोबाइल के साथ परीक्षार्थी पकड़ा गया तो बोर्ड की सजा तो मिलेगी, साथ में पुलिस केस भी दर्ज होगा।

less than 1 minute read
Feb 28, 2024
GSEB : बोर्ड परीक्षा में मोबाइल पकड़ा गया तो होगा पुलिस केस

गुजरात बोर्ड GSEB 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 11 मार्च से शुरू होने वाली है। परीक्षा के शेष दिन बचे है, ऐसे में बोर्ड इसकी तैयारियों में तो विद्यार्थी पढ़ने में व्यस्त है। हर साल बड़ी संख्या में विद्यार्थी नकल के आरोप में पकड़े जाते हैं। नकल पर अंकुश पाने के लिए बोर्ड ने सीसी कैमरा से लेस स्कूल और कक्षा को ही परीक्षा भवन व परीक्षा खंड बनाना शुरू किया है। प्रश्नपत्र पूरा होते ही सभी सीसी कैमरा की फुटेज की जांच होती है। फुटेज में कोई विद्यार्थी शंकास्पद नजर आए तो उस पर नकल का आरोपी मान आचार संहिता समक्ष केस चलाया जाता है। परीक्षार्थी नकल के आरोपी ना बने इसलिए बोर्ड ने 33 गतिविधियों को नकल की सूची में शामिल किया है। इस दिशा निर्देश को सार्वजनिक किया गया है, जिससे विद्यार्थी इसे पढ़ नकल से बच सके।

- इन बिन्दुओं का रखना होगा ध्यान :
बोर्ड GSEB ने विद्यार्थियों से खास अपील की है कि परीक्षा खंड में मोबाइल ना लाए। मोबाइल के साथ पकड़े जाने पर परीक्षार्थी के खिलाफ पुलिस में भी मामला दर्ज किया जाएगा। हर साल 15 से अधिक मोबाइल वाले मुन्ना भाई परीक्षा खंड में पकड़े जाते हैं। स्मार्ट वॉच भी मिली तो भी विद्यार्थी पर पुलिस केस किया जाएगा। इसके अलावा विद्यार्थी ने परीक्षा खंड में निरीक्षक को उत्तर पुस्तिका नहीं सौंपी, डमी विद्यार्थी पकड़े जाने पर, कैमरा वाली घड़ी, कैमरा वाला और साइंटिफिक कैलकुलेटर मिलने पर भी पुलिस तक मामला पहुंच सकता है। परीक्षा शुरू होने या परीक्षा के बीच सोशल मीडिया पर प्रश्न पत्र व जवाब वायरल होने पर भी विद्यार्थी को दिक्कत होगी। विद्यार्थी को किसी भी इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से बाहर से कोई जवाब लिखवा रहा होगा तो भी पुलिस में मामला दर्ज होगा।

Published on:
28 Feb 2024 07:26 pm
Also Read
View All