सूरत

जीएसटी विभाग ने शुरू की अनियमित रिटर्न फाइल करने वालों पर कार्रवाई

सूरत सहित दक्षिण गुजरात में सैकड़ों व्यापारियोंं की होगी जांच
less than 1 minute read
• •
Updated: 16 Feb 2020, 7:38 PM IST
जीएसटी विभाग ने शुरू की अनियमित रिटर्न फाइल करने वालों पर कार्रवाई
जीएसटी विभाग ने शुरू की अनियमित रिटर्न फाइल करने वालों पर कार्रवाई

सूरत
जीएसटी विभाग ने अनियमित रिटर्न फाइल करने और पिछले दिनों की अपेक्षा अचानक अधिक क्रेडिट क्लैम करने वाले व्यापारियों के यहां जाकर जांच शुरू की है। यदि सबकुछ व्यवस्थित लगा तो अधिकारी उन्हें नियम के अनुसार रिटर्न फाइल करने की सूचना देते हैं नहीं तो कुछ व्यापारियों के रजिस्ट्रेशन भी रद्द करने की कार्रवाई शुरू की है।०
सेन्ट्रल बोर्ड ऑफ इनडायरेक्ट टैक्स एंड कस्टम ने देशभर में लाखों व्यापारियों की सूची संबंधित कमिश्नरेट को भेजी है। सूरत कमिश्नरेट में भी सैकड़ों व्यापारियों ने समय पर रिटर्न फाइल नहीं किया है, कुछ ने एक दो बार रिटर्न फाइल कर बंद कर दिया है, कुछ व्यापारियों ने रजिस्ट्रेशन तो लिया है लेकिन रिटर्न नहीं फाइल कर रहे। ऐसे तमाम व्यापारियों के यहां जाकर जीएसटी अधिकारी उनसे कारण पूछ रहें हैं। यदि सबकुछ व्यवस्थित लगा तो अधिकारी उन्हें नियम के अनुसार रिटर्न फाइल करने की सूचना देते हैं नहीं तो कुछ व्यापारियों के रजिस्ट्रेशन भी रद्द करने की कार्रवाई शुरू की है।०

Updated on:
16 Feb 2020, 7:38 PM IST
Published on: