
सूरत।अमरीका में लापता हुए सूरत के एनआरआई परिवार के चार जनों का कोई सुराग नहीं मिला है। पुलिस को उनके कपड़े और कार के अवशेष मिले हैं, लेकिन भारी बारिश के कारण तलाशी अभियान रोक दिया गया है।
लापता थोत्तापिल्लई परिवार के रिश्तेदार दिलीप ने बताया कि हेलिकॉप्टर और लाइफ बोट की मदद से संदीप थोत्तापिल्लई और उसके परिवार की खोज में जुटी सेंट जॉन्स पुलिस को नदी से एक टोपी, कपड़े और कार का बोनट मिला है। संदीप, उसकी पत्नी सौम्या, पुत्र सिद्धांत, और पुत्री साची का कोई अता-पता नहीं मिला है। बुधवार को तूफानी बारिश के कारण तलाश रोक दी गई। बारिश रुकने पर तलाशी फिर शुरू की जाएगी। उन्होंने बताया कि विदेश मंत्रालय से इस मामले में हरसंभव मदद का अश्वासन दिया गया है। विदेश मंत्रालय की ओर से इस संबंध में सेन फ्रांसिस्को के उच्चायुक्त को निर्देश दिए गए हं।
उल्लेखनीय है कि केरल मूल के कैलिफोर्निया में रहने वाले संदीप थोत्तापिल्लई ५ अप्रेल को लापता हो गए थे। वह पत्नी और दो बच्चों के साथ ओरेगन के पोर्टलैण्ड गए थे। वहां से सेंट जोन्स आते समय परिवार लापता हो गया।
भारी बारिश के बीच उनकी कार कैलिफोर्निया की डोरा क्रीक के निकट नदी में बह जाने की आशंका को लेकर पुलिस ने हेलिकॉप्टर की मदद से उनकी खोज शुरू की थी।
बॉम्बे सुपर हाइब्रिड सीड्स अब शेयर बाजार में उतरी
हाइब्रिड सीड्स का बिजनेस करने वाली बॉम्बे सुपर हाइब्रिड सीड्स लिमिटेड शेयर बाजार में आ गई है। डीलर, डिस्ट्रीब्यूटर और किसानों के लिए कंपनी का आइपीओ 12 अप्रेल को जारी किया गया, जो 17 अप्रेल तक खुला रहेगा।
बॉम्बे सुपर हाइब्रिड सीड्स लिमिटेड ग्राहकों के विश्वास के लिए जानी जाती है। मुख्यमंत्री विजय रुपाणी के हाथों इसे फास्टेस्ट ग्रोइंग सीड्स कंपनी के खिताब से सम्मानित किया जा चुका है। उच्च श्रेणी की टेक्नोलॉजी और मार्केट फोकस्ड इनिशिएटिव की वजह से कंपनी वर्ष 2014 के 16.23 करोड़ रुपए के टर्नओवर को वर्ष 2017 में 110 करोड़ तक पहुुंचाने में सफल रही।
वर्ष 2015-16 में कंपनी का इपीएस. 0.82 था, जो वर्ष 2016-17 में बढक़र 2.48 हो गया। नेशनल सीड्स कॉर्पोरेशन (एनएससी) द्वारा सर्टिफाइड इस कंपनी ने वित्तीय वर्ष 2016-17 में फाउंडेशन और ब्रीडर सीड्स समेत 775 टन सीड्स का उत्पादन किया। वित्तीय वर्ष 2017-18 में इसका उत्पादन 2012 टन सीड्स रहा।