सूरत

हेल्थ इंस्पेक्टर के जिम्मे फूड इंस्पेक्टर का काम!

रेल गाडिय़ों तथा स्टेशनों पर खाद्य सामग्री की जांच के लिए रेल मंत्रालय ने फूड इंस्पेक्टर नियुक्त करने की बात कही है। सूरत से वापी तक...
2 min read
• •
Updated: 18 Jun 2018, 10:17 PM IST
Health inspector's responsibility to work for food inspector!
Health inspector's responsibility to work for food inspector!

सूरत।रेल गाडिय़ों तथा स्टेशनों पर खाद्य सामग्री की जांच के लिए रेल मंत्रालय ने फूड इंस्पेक्टर नियुक्त करने की बात कही है। सूरत से वापी तक फिलहाल कोई फूड इंस्पेक्टर नहीं है। स्टेशनों पर खान-पान की जांच की जिम्मेदारी हेल्थ इंस्पेक्टर निभा रहे हैं। सूरत में एक और वलसाड में दो हेल्थ इंस्पेक्टर कार्यरत हैं।

पुरी-हावड़ा शताब्दी एक्सप्रेस में 23 मई को खाना खाने से चौदह यात्री बीमार हो गए थे। इन्हें खडग़पुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यात्रियों ने बेचैनी और उल्टी की शिकायत की थी। कथित तौर पर नॉन वेजिटेरियन खाना खाने के बाद उन्हें तकलीफ हुई थी। इसके बाद रेल मंत्रालय में हुई बैठक में रेलवे बोर्ड के चेयरमैन अश्विनी लोहानी ने खाद्य पदार्थों की नियमित जांच तथा औचक निरीक्षण करने के निर्देश दिए थे। उन्होंने फूड इंस्पेक्टर तैनात करने की बात कही थी। पश्चिम रेलवे के 23 महत्वपूर्ण स्टेशनों पर आइआरसीटीसी की इ-कैटरिंग सेवा कुछ दिन पहले ही शुरू की गई है।

इसमें यात्री कॉल या एसएमएस कर खाने का ऑर्डर दे सकते हैं। फूड इंस्पेक्टर की तैनाती की जानकारी मांगने पर पता चला कि सूरत से वापी स्टेशन तक खान-पान की जांच के लिए कोई फूड इंस्पेक्टर नहीं है। स्थानीय रेल अधिकारियों ने बताया कि सूरत में एक और वलसाड में दो हेल्थ इंस्पेक्टर हैं, जो औचक निरीक्षण कर स्टेशनों पर खान-पान के स्टॉल से खाद्य सामग्री के नमूने लेकर जांच के लिए भेजते हंै। हेल्थ इंस्पेक्टर की तैनाती रेलवे अस्पताल में दूसरे कार्य के लिए की जाती है।

अब तक इन्हीं हेल्थ इंस्पेक्टरों से स्टेशनों के खान-पान की जांच का काम कराया जा रहा है। इनकी ओर से ट्रेनों में खाद्य सामग्री के नमूने लेने की कार्रवाई नहीं के बराबर की जाती है।

पीपलोद क्षेत्र में दो मकानों के ताले टूटे

पीपलोद क्षेत्र में सोमवार रात चोर दो मकानों के ताले तोडक़र 96,500 रुपए का माल चुरा ले गए। पुलिस के मुताबिक चोरों ने पहले सारस्वतनगर निवासी रविन्द्रसिंह हरपालसिंह कालरा के मकान को निशाना बनाया। यहां से चोर 96,500 रुपए के गहने चुरा ले गए। इसके बाद सारस्वतनगर के पास सूडा आवास में दिनेश पूनम रावल के मकान का ताला तोड़ा और चोरी कर फरार हो गए। दिनेश के मौजूद नहीं होने के कारण चोरी गए सामान का पता नहीं चला है।

Published on: