सूरत

मनपा सबको घर की कोशिश में : महापौर

प्रधानमंत्री आवास योजना प्रशिक्षण शिविर
1 minute read
• •
Updated: 4 Jul 2018, 8:29 PM IST
patrika
मनपा सबको घर की कोशिश में : महापौर

सूरत. महापौर जगदीश पटेल ने कहा कि सूरत महानगर पालिका सबके लिए आवास योजना पर काम कर रही है। मनपा की कोशिश है कि शहर में सभी लोगों के पास अपना घर हो।

ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ लोकल सेल्फ गवर्नमेंट संचालित सेंटर फॉर अर्बन एंड एन्वायरमेंटल स्टडीज (आरसीयूईएस) मुम्बई ने शहर में प्रधानमंत्री आवास योजना विषय पर रीजनल स्पेशन ट्रेनिंग प्रोग्राम का आयोजन किया था। इस कार्यक्रम में बोलते हुए महापौर जगदीश पटेल ने शहर में हो रहे विकास कार्यों का खाका सामने रखा। उन्होंने कहा कि सूरत तेजी से विकसित हो रहे दुनिया के शहरों में चौथे नंबर पर है।

इस कारण रोजगार के लिए देशभर से लोग सूरत का रुख कर रहे हैं। इससे शहर पर आबादी का दबाव लगातार बढ़ रहा है। सूरत महानगर पालिका सभी के लिए आवास योजना पर काम कर रही है। इसके तहत बेघर लोगों को एलआईजी आवास के साथ ही झोपड़पटटी में रह रहे लोगों को ईडब्ल्यूएस आवास दिए जा रहे हैं। मनपा प्रशासन आगे भी इन आवासों का निर्माण कर लोगों की घर की जरूरत पूरी करने को प्रतिबद्ध है। हमारी कोशिश है कि शहर में रह रहे सभी लोगों के पास अपना घर हो।

सेंटर फॉर अर्बन एंड एन्वायरमेंटल स्टडीज की एडवाइजर हंसा पटेल ने संस्था की ओर से संचालित गतिविधियों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि फायर एकेडेमी, नर्सिंग कॉलेज, सेनेटरी इंस्पेक्टर के डिप्लोमा कोर्स समेत केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं के लिए ट्रेनिंग कोर्स संचालित किए जाते हैं।

उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत सब के लिए घर विषय पर आयोजित ट्रेनिंग प्रोग्राम की जरूरत लोगों को बताई। सूरत सेंटर के रीजनल निदेशक पीआइ मलिक ने ट्रेनिंग प्रोग्राम में भाग ले रहे प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया। प्रशिक्षण शिविर मेंं सूरत मनपा के डिप्टी कमिश्नर एनवी उपाध्याय समेत विभिन्न मनपओं और नगरपालिकाओं के पदाधिकारी व अधिकारी मौजूद रहे।

Published on: