
सूरत
नई टैक्सटाइल पॉलिसी में कुछ राहत मांगने गए साउथ गुजरात टैक्सटाइल प्रोसेसर एसोसिएशन के पदाधिकारियों से ऊर्जामंत्री सौरभ पटेल ने कितने प्रोसेसर शहर के बाहर यूनिट लगाने को तैयार हैं इसकी जानकारी मांगी है। प्रोसेसर एसोसिएशन रिपोर्ट बनाने में जुट गया है और तैयार होते ही रिपोर्ट दे दी जाएगी।
मिली जानकारी के अनुसार गुजरात सरकार कपड़ा उद्यमियों के लिए जल्दी ही टैक्सटाइल पॉलिसी घोषित करने जा रही है। उसमें कुछ सरलता के लिए कपड़ा उद्यमियों का संगठन राज्य सरकार के मंत्रियों से मिलकर अपनी बांते रख रहा है। साउथ गुजरात टैक्सटाइल प्रोसेसर्स एसोसिएन, फैडरेशन ऑफ आर्ट सिल्क वीविंग एसोसिएशन तथा फैडरेशन ऑफ गुजरात वीवर्स एसोसिएशन के सदस्य मंगलवार को गांधीनगर में गुजरात के ऊर्जामंत्री सौरभ पटेल से मिले और इन्टरेस्ट सब्सिडी, कैपिटल सब्सिडी व सोलार हजार्ड प्लान्ट और सोलर पैनल के लिए सब्सिडी की मांग की। इस दौरान पटेल ने प्रोसेसर एसोसिएशन के पदाधिकारियों से कितने डाइंग प्रोसेसिंग यूनिट संचालक शहर के बाहर यूनिट लगाना चाहते हैं इसकी जानकारी मांगी थी। वित्तमंत्री की इस बात से प्रोसेसर्स को सूरत में नए टैक्सटाइल पार्क की आशा जगी है। प्रोसेसर एसोसिएशन के प्रमुख जीतू वखारिया ने बताया कि ऊर्जामंत्री से चर्चा के बाद हम एसोसिएशन के सभी सदस्यों से मिलकर इस पर विचार कर रिपोर्ट पेश करेंगे।
छोटे और फैन्सी कट वाले हीरो के लिए मिले अच्छे ऑर्डर
सूरत
सूरत के हीरा उद्यमियों के लिए क्रिसमस खुशी का समाचार लाया है। दिवाली वेकेशन पुरा होने के साथ ही हीरा उद्यमियों को छोटे, पतले और फैन्सी कट वाले हीरों के लिए बड़े पैमाने पर ऑर्डर मिल रहे हैं।
हीरा उद्योग के सूत्रों के अनुसार नई पीढ़ी के युवा बड़ी और पारपंरिक ज्वैलरी पहनने के अपेक्षा छोटी, डिजाईनर और एन्टिक ज्वैलरी पसंद करती हैं। इन्हें बनाने के लिए छोटे, पतले और माइनस साइज के हीरों की आवश्यकता है। अक्टूबर महीना से अमरीकी और यूरोप के हीरा उद्यमियों की ओर से इनकी डिमांड की जा रही थी, जो कि इन दिनों बढ़ गई है। कई हीरा उद्यमियों ने तो अभी से वेलेन्टाइन डे को भी ध्यान में रखकर इन हीरों का उत्पादन शुरू कर दिया है। डीटीसी कंपनी की नवंबर की साइट में भी रफ हीरों की कीमत तीन प्रतिशत घटा दी गई थी। इस कारण इस बार हीरा उद्यमियों का लाभ भी बढऩे की उम्मीद है।