सूरत

रफ हीरों का आयात घटा, सरकार की आय बढ़ी

अंतरराष्ट्रीय बाजार में मांग घटने का असर

2 min read
Jun 28, 2018
रफ हीरों का आयात घटा, सरकार की आय बढ़ी

सूरत.

अंतरराष्ट्रीय बाजार में हीरों की मांग घटने के कारण सूरत के हीरा बूर्स में भी वित्तीय वर्ष 2018-19 के दो महीनों में हीरों के आयात में भारी कमी आई है। हालांकि रफ हीरों पर इम्पोर्ट ड्यूटी बढऩे से सरकार की आय बढ़ी है।
सूत्रों के अनुसार पिछले वित्तीय वर्ष 2017-18 में 35726.95 करोड़ रुपए के रफ हीरों का आयात हुआ था। अप्रेल और मई में 11387.31 करोड़ रुपए के हीरे आयात किए गए थे, जबकि चालू वित्तीय वर्ष के पिछले दो महीनो में 6324.07 करोड़ रुपए के हीरो का आयात हुआ। पिछले साल दो महीने में सरकार को 6.68 करोड़ रुपए की आय हुई थी, जबकि इस साल आयात कम होने के बावजूद 9.14 करोड़ रुपए की आय हुई। बताया जा रहा है कि आयात कम होने के बावजूद आय बढऩे के पीछे जीएसटी है। पहले रफ हीरों पर टैक्स नहीं था, जो बाद में तीन प्रतिशत और फिर 0.25 प्रतिशत कर दिया गया। सूरत के हीरा बूर्स के डिप्टी कमिश्नर घनश्याम सोनी ने बताया कि वैश्विक परिस्थितियों के कारण आयात में कुछ कमी आई है।
øøøø
पाल के दंपती के खिलाफ मामला दर्ज
एक महिला ने दंपती पर उसे ब्लैकमेल कर दो करोड़ रुपए की मांग करने का आरोप लगाते हुए अडाजण थाने में प्राथमिकी दर्ज करवाई है।
पुलिस के मुताबिक एलपी सवाणी रोड पर नक्षत्र अपार्टमेंट निवासी सिमरन चोटरानी और उसके पति राकेश पर पाल ग्रीन सिटी निवासी मेनका वाघाणी और उसके मित्र कतारगाम लक्ष्मी रेजिडेंसी निवासी महेश वाघाणी से दो करोड़ रुपए मांगने का आरोप है। पहले सिमरन ने महेश को मैसेज कर प्रपोज किया और उससे मित्रता की। उसके बाद उसने महेश पर मेनका के साथ घूमने का आरोप लगाकर दो करोड़ रुपए की मांग की। रुपए नहीं देने पर उन्होंने इस बारे में उसकी पत्नी को बता देने की धमकी दी। १८ मई को एक समाचार पत्र के कार्यालय में उन्होंने मेनका से अभद्र व्यवहार किया। मेनका ने बुधवार रात अडाजण थाने में उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करवाई।

ये भी पढ़ें

घाटकोपर में क्रैश हुए विमान की कीमत जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान

ये भी पढ़ें

आेडिशा आैर कर्नाटक में बन रही है इमरजेंसी सुरंग, जो पेट्रोल-डीजल का करेंगी संरक्षण
Published on:
28 Jun 2018 09:25 pm
Also Read
View All