COVID19 IN SURAT - दिन भर में 708 से अधिक वाहन जब्त कर 200 से अधिक मामले दर्ज किएLOCKDOWN IN SURAT: Desperately rotated by police Over 708 vehicles seized and registered more than 200 cases in a day.
सूरत. निजी वाहनों पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने के साथ लॉक डाउन को लेकर पुलिस और सख्त हो गई है। सोमवार को नियमों का उलंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई करते हुए 708 वाहन जब्त किए। कई लोगो के खिलाफ कार्रवाई भी की।
जानकारी के अनुसार निजी वाहनों पर पूर्ण प्रतिबंध के साथ पुलिस सोमवार को विभिन्न स्थानों पर बेरिकेटिंग की। शहर के रांदेर, अडाजन, पांडेसरा, परवत पाटिया, डिंडोली, उधना, सिटी लाइट समेत अन्य इलाकों और विभिन्न पुलों पर बेरीकेटिंग की। कई स्थानों पर पुलिस के आला अधिकारी भी मौजूद रहे। पुलिस के इन इंतजामों के बावजूद कई लोगो ने विभिन्न बहाने बना कर निकलने का प्रयास किया लेकिन उनकी एक नहीं चली। पुलिस ने उनके वाहन जब्त कर लिए। बे वजह घर से निकले कई लोगो को पुलिस ने उठक बैठक करवाई तो कईयों के संक्रमण फैलाने की लेकर मामले भी दर्ज किए। कहीं कहीं युवकों को पुलिस के डंडे भी खाने पड़े।
383 लोग गिरफ्तार
पुलिस की विशेष शाखा के एसीपी पी एल चौधरी ने बताया कि सोमवार को निषेधाज्ञा भंग के 19 व संक्रमण फैलने को लेकर 186 मामले दर्ज किए गए है। दिनभर में विभिन्न मामलों में 383 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
ड्रोन कैमरे के जरिए 15 मामले दर्ज
सोशल डिस्टेन्सिग का अमल करवाने के लिए ड्रोन कैमरों का सहारा ले रही पुलिस ने सोमवार को 15 मामले दर्ज किए है। जो विभिन्न सोसायटियों आदि के हवाई सर्वेलांस के आधार पर दर्ज लिए है।