सूरत

केबिल ब्रिज के लिए और इंतजार, पंद्रह अगस्त तक पूरा नहीं हो पाएगा काम

मनपा के महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट केबिल ब्रिज का काम खत्म होते-होते भी अटक-अटक कर आगे बढ़ रहा है। निर्माण के आखिरी चरण में मनपा के ब्रिज...
2 min read
• •
Updated: 26 Aug 2018, 9:54 PM IST
More waiting for Kebill Bridge
More waiting for Kebill Bridge

सूरत।मनपा के महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट केबिल ब्रिज का काम खत्म होते-होते भी अटक-अटक कर आगे बढ़ रहा है। निर्माण के आखिरी चरण में मनपा के ब्रिज सेल के लिए खुद तय किए समय पर इसे पूरा करना मुश्किल हो गया। यानी सूरतीयों को केबिल राइड के लिए अभी और इंतजार करना होगा। मनपा प्रशासन पहले इसे १५ अगस्त से शुरू करने का मन बना रहा था।

मनपा अधिकारियों और पदाधिकारियों ही नहीं, सूरतीयों को भी केबल ब्रिज का लंबे समय से इंतजार है। मनपा पदाधिकारियों की टीम ने इसे अपने आइकॉनिक प्रोजेक्ट के रूप में पेश किया था। लंबे इंतजार के बाद आखिरकार मनपा प्रशासन ने इसे खोलने की तारीख तय की थी और ठेकेदार फर्म को १५ अगस्त से पहले किसी भी हाल में काम पूरा करने की हिदायत दी थी।


यह बात बाहर आई तो शहरभर में लोग केबिल ब्रिज की चर्चा करते दिखे। तय तारीख नजदीक आते-आते साफ हो गया कि किसी भी हाल में १५ अगस्त तक ब्रिज लोगों के लिए नहीं खोला जा सकता। अधिकारियों के मुताबिक २० अगस्त के बाद ही पिक्चर क्लीयर हो पाएगी कि ब्रिज पर काम कब तक पूरा हो सकता है। उसके बाद नई तारीख तय की जाएगी।

केबिल का बैलेंस बनाना मुश्किल

ब्रिज सेल की टीम के मुताबिक ब्रिज को केबिल से खींचकर संतुलन बनाया जाना है। हैवी ट्रैफिक के दौरान भी ब्रिज का बैलेंस गड़बड़ाए नहीं, इसके लिए तारों के बीच का बैलेंस दुरुस्त रखना जरूरी है। हर केबिल का टैंशन अलग रखा जाएगा, तभी पुल भारी वाहनों के लिए सुरक्षित रह पाएगा।

उसी हिसाब से तारों को खींचने पर काम हो रहा है। अधिकारियों के मुताबिक इसी बैलेंस में अतिरिक्त समय लग रहा है। अधिकारियों के मुताबिक शहर में दिन के समय भले बादलों का जोर कम रहा हो, लेकिन रात के समय बारिश होती रही। लगातार २७ दिन तक हल्की बूंदाबांदी या जोरदार बारिश के कारण पुल पर काम पूरी तरह ठप रहा। पुल का काम पूरा होने में देरी की यह बड़ी वजह है। अधिकारियों के मुताबिक एक दिन की बारिश पुल पर दो दिन के काम को प्रभावित करती है।

लाइटिंग की ट्रायल जारी

मनपा प्रशासन पुल पर दो तरह से लाइटिंग की व्यवस्था करने जा रहा है। इसमें स्ट्रीट लाइट के साथ ही पूरे ब्रिज को आकर्षक रोशनी से नहलाया जाएगा। यह डेकोरेटिव लाइटिंग रात के समय लोगों का मन मोह लेगी। इस आइकॉनिक प्रोजेक्ट पर लाइटिंग की ट्रायल शुरू हो गई है।

Published on:
Also Read
View All