सूरत

साढ़े तीन साल पहले हुई हत्या का राजफाश

चोरी के शक में ली थी दोस्त की जान

2 min read
Jul 09, 2018
साढ़े तीन साल पहले हुई हत्या का राजफाश

सूरत. अमरोली क्षेत्र में साढ़े तीन साल पहले एक युवक की हत्या का भेद सुलझाने का दावा करते हुए क्राइम ब्रांच पुलिस ने उसके दोस्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है किचोरी के शक में उसने हत्या की थी।

पुलिस के मुताबिक पकड़े गए अभियुक्त का नाम मोहम्मद सिजान उर्फ बबलू उर्फ बबलू चोर फारूख अहमद शेख (22) है। सोमवार को क्राइम ब्रांच पुलिस ने सूचना के आधार पर उसे मोराभागल सुभाष गार्डन के पास धर दबोचा। पूछताछ में उसने साढ़े तीन साल पहले अमरोली में अब्दुल नाम के युवक की हत्या करना कबूल कर लिया। पुलिस ने बताया कि मोराभागल एसएमसी टेनामेंट निवासी मोहम्मद सिजान दिहाड़ी मजदूरी करता है। साढ़े तीन साल पहले नासिक का एक व्यक्ति उसे और अब्दुल को केटरर्स के काम के लिए नासिक ले गया था। वहां से लौटते समय सिजान के रुपए चोरी हो गए और उसे अब्दुल पर शक हुआ। उसने इस बारे में अब्दुल से पूछा, लेकिन उसने इनकार कर दिया। सूरत पहुंचने के बाद दोनों सिजान के घर सो गए। सुबह दोनों चाय पीने गए तो सिजान को अब्दुल के पास अधिक रुपए दिखाई दिए। इससे उसका शक और बढ़ गया। रात को दोनों एक साथी के साथ ऑटो में कबाड़ चुराने निकले। अमरोली पहुंचने के बाद सिजान ने अब्दुल पर कुल्हाड़ी और चाकू से वार कर उसकी हत्या कर दी थी। क्राइम ब्रांच पुलिस ने सिजान को अमरोली पुलिस को सौंप दिया है।

क्लीनिक से एक लाख रुपए पार


सूरत. पूणा-बॉम्बे मार्केट रोड पर शनिवार रात चोर एक क्लीनिक से एक लाख रुपए चुरा ले गए। पुलिस के मुताबिक वराछा जयरामनगर निवासी चिकित्सक अरविंद नाथा रूपापरा का पूणा-बॉम्बे मार्केट रोड पर स्वामीनारायण सोसायटी में क्लीनिक है। शनिवार रात क्लीनिक बंद कर वह घर चले गए। रात को चोर क्लीनिक के शटर का ताला तोड़कर अंदर घुसे। वह चिकित्सक की टेबल के ड्रॉवर में रखे नकद एक लाख रुपए तथा एक पर्स चुरा ले गए। रविवार सुबह चोरी का पता चलने पर अरविंद रूपापरा ने वराछा थाने में प्राथमिकी दर्ज करवाई।

Published on:
09 Jul 2018 09:00 pm
Also Read
View All