सूरत

जीएसटी चोरी में छापा मार क र एक को पकड़ा

11.32 करोड़ रुपए की बोगस इनपुट टैक्स क्रेडिट का मामला
less than 1 minute read
• •
Updated: 21 Feb 2020, 8:41 PM IST
जीएसटी चोरी में छापा मार क र एक को पकड़ा
जीएसटी चोरी में छापा मार क र एक को पकड़ा

सूरत
देशभर में कर नहीं चुकाने वालों के खिलाफ मुहिम जारी है। सूरत में भी इसके तहत जीएसटी डिपार्टमेंंट और अन्य एजेंसियों ने बड़े पैमाने पर कार्रवाई शुरू की है। इसके तहत गुरुवार को सेन्ट्रल जीएसटी डिपार्टमेंट ने छह से अधिक स्थानों पर छापा मार क र 11.32 करोड़ रुपए की जीएसटी चोरी का पर्दाफाश किया और इस मामले में एक की धरप$कड़ की। जीएसटी डिपार्टमेंट के सूत्रों से मिली जीएसटी विभाग ने बीते दिनों मिली जानकारी के आधार पर छह से अधिक फर्म पर सर्च की कार्रवाई की थी। जांच में यह तमाम फर्म राजीव अग्रवाल नाम का शख्स संचालित कर रहे होने का खुलासा हुआ। इसके अलावा राजीव अग्रवाल ही इसके संचालक हैं और अलग-अलग लोगों के नाम से संचालन कर रहे है। इसके अलावा इन तमाम फर्म से बिना किसी खरीद-बिक्री किए 11.32 करोड़ रुपए के बिल खरीदे हैं। इन तमाम बिलों के आधार पर अग्रवाल ने 4 करोड़ रुपए का आईजीएसटी भी अब तक हांसिल कर लिया है। बताया जा रहा है कि राजीव अग्रवाल बाजार में से कम कीमत के माल खरीद कर विदेश में निर्यात करते थे और उस पर आईजीएसटी क्लैम करते थे। इन तमाम जानकारियों के आधार पर सीजीएसटी डिपार्टमेंट ने गुरुवार को राजीव अग्रवाल को गिरफ्तार कर लिया।

Published on: