सूरत

बान्द्रा-भगत की कोठी एक्सप्रेस पर पथर मारने से एक यात्री घायल, भर्ती

स्मीमेर अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं
less than 1 minute read
• •
Updated: 25 Oct 2019, 9:13 PM IST
बान्द्रा-भगत की कोठी एक्सप्रेस पर पथर मारने से एक यात्री घायल, भर्ती
बान्द्रा-भगत की कोठी एक्सप्रेस पर पथर मारने से एक यात्री घायल, भर्ती

सूरत.
सूरत रेलवे स्टेशन से वडोदरा की ओर गोठनगाम के पास चलती ट्रेन पर अज्ञात व्यक्ति द्वारा पत्थर फेंकने से ट्रेन में सवार एक यात्री घायल हो गया। बान्द्रा-भगत की कोठी एक्सप्रेस पर पथर मारने से एक यात्री घायल। उसे स्मीमेर अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं।

सूत्रों के मुताबिक सूरत के लिंबायत निवासी भूषण पाटिल गुरूवार को शाम पांच बजे बांद्रा -भगत की कोठी एक्सप्रेस में अहमदाबाद जा रहा था। वह जनरल कोच में बैठा था तभी गोठनगाम के पास 24 -25 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति ने ट्रेन पर पत्थर फेंका जिसमें यात्री का मोबाइल ट्रेन से गिर गया।

गोठनगाम के पास चैन पुलिंग कर ट्रेन रुकी और घायल को नीचे उतारा गया। वहां के कर्मचारियों ने एम्बुलेंस के जरिये घायल भूषण पाटिल को स्मीमेर अस्पताल रवाना कर दिया। और इसकी सूचना रेलवे पुलिस को दी। सूरत जीआरपी के पीआई वाईबी वाघेला ने बताया कि हमे इसकी सूचना मिली है। घायल को अस्पताल भेजकर मामले की जांच शुरू की गई है।

Published on: