सूरत

PATRIKA SPECIAL : छोटी आयु में हासिल की बड़ी सफलताएं

- जैना राजा ने साढ़़े चार साल में तथा साक्षी चापानेरिया ने आठ साल में हासिल किया मेडल- दोनों बालिकाओं ने जिला, राज्य, देश और विदेश में जीते हंै कई मेडल

2 min read
Sep 24, 2018
PATRIKA SPECIAL : छोटी आयु में हासिल की बड़ी सफलताएं

सूरत.

सूरत की दो बालिकाओं ने छोटी उम्र में ही टाइक्वांडो खेल में बड़ी उपलब्धियां हासिल की हैं। दोनों ने ट्रेनर पमीर शाह के मार्गदर्शन में सफलता प्राप्त की है।

ये भी पढ़ें

VNSGU : वीएनएसजीयू के कुलपति की योग्यता की जांच के आदेश


जैना राजा ने कोरिया में जीता सिल्वर मेडल
सिटीलाइट निवासी ११ वर्षीय जैना राजा छठी कक्षा की छात्रा है। साढ़े तीन साल की उम्र से ही उसने टाइक्वांडो का प्रशिक्षण लेना शुरू कर दिया था। माता भावना ने बताया कि एक साल के अंदर ही उसने पहला मेडल जीत लिया। इसके बाद उसने हर साल मेडल जीतना शुरू कर दिया। 2012 में गुजरात टाइक्वांडो चैम्पियनशिप में गोल्ड, इसी साल गुजरात एसोशिएशन प्रतियोगिता में गोल्ड और स्कूल गेम्स में भी गोल्ड मेडल जीता। 2012 में एक साथ तीन गोल्ड हासिल किए। 2013 में स्कूल गैम्स में ब्रॉन्ज मेडल जीता। 2013 में फिर से गुजरात टाइक्वांडो चैम्पियनशिप में गोल्ड और गुजरात एसोशिएशन प्रतियोगिता में गोल्ड हासिल किया। 2015 फरवरी में गुजरात चैम्पियनशिप में सिल्वर हासिल किया। 2015 जुलाई में गोल्ड जीता था। फिर 2015 में कोरिया में आयोजित कोरिया ओपन प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर सिल्वर मेडल हासिल किया। 2016 में खेलमहाकुंभ में गोल्ड मेडल जीता था। परिजनों का कहना है कि अभी तो जैना ने शुरुआत की है। आगे भी और अच्छा प्रदर्शन कर परिवार के साथ देश का नाम रोशन करेगी।

साक्षी ने थाइलैंड में बढ़ाया देश का गौरव
उधना-मगदल्ला रोड निवासी १३ वर्षीय साक्ष अभी आठवीं कक्षा में पढ़ रही है। छह साल की उम्र में ही पिता तैतील ने साक्षी को टाइक्वांडो का प्रशिक्षण दिलवाना शुरू किया। आठ साल की होने पर साक्षी ने पहला मेडल जीत कर परिवार का गौरव बढ़ा दिया। पिता ने बताया कि आत्मरक्षा के लिए साक्षी को टाइक्वांडो सिखाना शुरू किया, धीरे-धीरे उसने मेडल जीतना शुरू कर दिया। 2014 में टाइक्वांडो की नेशनल प्रतियोगिता में तथा 2016 खेलो इंडिया प्रतियोगिता में ब्रोंज मेडल जीता। 2017 में नेशनल फेडरेशन प्रतियोगिता में ब्रोंज जीता था, 2017 और 2018 में खेल महाकुंभ में जिला स्तर पर सिल्वर मेडल जीता। 2018 में खेल महाकुंभ में जिला स्तर पर सिल्वर मेडल तथा 2014 और 2016 में फेडरेशन प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल हासिल किया था। 2017 में इंटर स्कूल प्रतियोगिता में तथा 2015 और 2016 में एसजीएफआइ प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल हासिल किया। 2018 में थाइलैंड में चौथी हीरो टाइक्वांडो ओपन इंटरनेशनल प्रतियोगिता में साक्षी ने भी हिस्सा लिया था। साक्षी ने थाइलैंड की प्रतियोगिता में बोंज मेडल जीतकर सूरत, राज्य और देश का दुनियाभर में गौरव बढ़ाया।

ये भी पढ़ें

SMC : प्राइवेट से सरकारी स्कूलों में आने वालों के मामले में सूरत अव्वल
Published on:
24 Sept 2018 07:28 pm
Also Read
View All