सूरत के डिंडोली में युवक की हत्या से गुस्साए लोग विरोध प्रदर्शन के लिए सड़कों पर उतरे। हर तरफ सड़कें जाम की और रिक्शों में तोड़फोड़ हुई। पुलिस मौके पर घटना स्थल पहुंची और कार्रवाई की। प्रदर्शन के दौरान पुलिस के पुलिस के सख्ती से पेश आने पर ही हालात काबू में आ पाए और लोग भागे।
पुरानी रंजिश के चलते हाल ही में डिंडोली इलाके के एक युवक की निर्मम हत्या कर दी गई थी। जिसके बाद अब इलाके में काफी तनाव का माहौल है। कुछ दिनों में ही बिलियानगर सोसायटी में अतुल यादव नामक युवक की दो लोगों ने चाकू मारकर हत्या कर दी थी। डिंडोली में हुई इस घटना के बाद मृतक के परिजन और इलाके के लोग बेहद भड़क उठे।
आज मृतक युवक के परिवार और समाज के लोगों ने चक्का जाम किया। सभी लोगों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया और रिक्शों में भी तोड़फोड़ की। प्रदर्शनकारियों ने डिंडोली पुल को भी जाम कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया।
पुलिस ने लोगों को समझाकर मामला शांत करने की कोशिश की मगर उनमें से कुछ ने पुलिस से झड़प की भी कोशिश की। जिसके बाद प्रदर्शन के दौरान पुलिस के सख्ती से पेश आने पर ही हालात काबू में आ पाए और जाम खुलवाया जा सका।
क्या है मामला?
बिहार का मूल निवासी और वर्तमान में नवागाम डिंडोली गणपति धाम सोसायटी में रहने वाला 25 वर्षीय विशाल उर्फ अतुल विनोद सोनी (यादव) ज्ञान की गली से अपनी बंद मोपेड को धक्का दे रहा था। तभी अचानक डिंडोली इलाके में रहने वाले मुकेश भानुभाई मीर, गोपाल भानुभाई मीर,अखिलेश पाठक, रमाशंकर यादव और एक नाबालिग ने मिलकर अतुल पर घातक हथियारों से हमला कर दिया।
पांचों ने अतुल को बेरहमी से चाकू मारकर मौके पर ही मौत के घाट उतार दिया। इस घटना से पूरे इलाके में दहशत फैल गई। यह हत्या किसी पुरानी रंजिश के चलते पूरी योजना बनाकर की गई थी। हत्या के बाद आरोपी डिंडोली से भागकर दूसरे इलाके में चले गए थे।
पुलिस ने हत्या में शामिल चार लोगों को पकड़ लिया। इस हमले से जुड़े एक आरोपी को वांछित घोषित किया गया था। पुलिस सूत्रों के मुताबिक 3 दिन पहले इनका अतुल से झगड़ा हुआ था। जिसकी दुश्मनी में यह हत्या की गई।
मृतक युवक के समाज (यादव) में गुस्सा
डिंडोली में हुई हत्या को लेकर आज मृतक युवक के परिजन और यादव समाज के लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। परिवार ने आरोप लगाया कि डिंडोली इलाके में असामाजिक तत्वों का आतंक बढ़ रहा है। उन्होंने सड़त जाम किया और पुल को भी बंद कर दिया गया। घटना की जानकारी होते ही पुलिस के आला अधिकारियों समेत काफिले ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया।
डीसीपी ने दिया आश्वासन
डीसीपी भागीरथ गढ़वी ने कहा कि मृतक के परिवार ने सड़क जाम करने की कोशिश की थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और आम जनता को परेशानी से बचाया। उन्होंने लोगों को आश्वासन दिया कि इस मामले में कड़ी कार्रवाई की जाएगी और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाया जाएगा। उन्होंने अपील की कानून हाथ में न लें। पुलिस की कार्रवाई के बाद फिलहाल इलाके में शांति बहाल हो गई है। पुलिस द्वारा इलाके में गश्त लगाई जा रही है।