सूरत

news : पुलिस ने डीजीवीसीएल के दो इंजीनीयरों से की पूछताछ

surat news: - करंट लगने से हुई युवती की मौत के मामले में अग्रिम जमानत लेकर हुए पेश
less than 1 minute read
• •
Updated: 8 Aug 2019, 9:35 PM IST
file
news : पुलिस ने डीजीवीसीएल के दो इंजीनीयरों से की पूछताछ

सूरत. बारिश के दौरान करंट लगने से हुई युवती की मौत के मामले में पूणागाम पुलिस ने बुधवार को दक्षिण गुजरात विज कंपनी के दो इंजीनीयरों से घंटो तक पूछताछ की। दोनों कोर्ट से अग्रिम जमानत हासिल कर थाने में पेश हुए। मामले की जांच कर रहे पुलिस निरीक्षक एम.वी. किकाणी ने बताया कि जहांगीरपुरा ब्ल्यु अपार्टमेंट निवासी उप अभियंता कांती पटेल (57) व पाल सिल्वर क्रेस्ट अपार्टमेंट निवासी सहायक अभियंता सन्नी मढवी (34) से इस मामले में उनकी जिम्मेदारियों व उनसे हुई कोताही के बारे में पूछताछ की गई। साथ ही उनकी गिरफ्तारी दर्शा कर पूछताछ के बाद उन्हें छोड़ दिया गया। उल्लेखनीय है कि करीब डेढ़ माह पूर्व पूणागाम प्रभुदर्शन सोसायटी निवासी काजल चावड़ा (20) अपनी सहेली के साथ कारगिल चौक के निकट नर्वेद सोसायटी से गुजर रही थी। उस दौरान उसका हाथ वहां लगे विद्युत पोल से लग गया था और करंट लगने से उसकी मौत हो गई थी। सीसी टीवी में कैद हुआ इस घटना का वीडियो पूरे शहर में वायरल हो गया था। विद्युत कंपनी की लापरवाही को लेकर लोगो में रोष के चलते पूणागाम पुलिस ने गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया था।

Published on: