सूरत

भरुच के चावज और वरेडिया गांव के पास रेल अंडर पास से मिलेगी राहत

अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत 554 रेलवे स्टेशनों और 1500 रोड ओवर ब्रिज और अंडर पासों का प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ई-शिलान्यास और लोकार्पण किया। इसमें भरुच के चावज और वरेडिया अंडरपास का लोकार्पण तथा अंकलेश्वर रेलवे स्टेशन का नवीनीकरण कार्य का भूमिपूजन संपन्न हुआ।
less than 1 minute read
• •
Updated: 27 Feb 2024, 9:41 PM IST
भरुच के चावज और वरेडिया गांव के पास रेल अंडर पास से मिलेगी राहत
भरुच के चावज और वरेडिया गांव के पास रेल अंडर पास से मिलेगी राहत

भरुच के चावज और वरेडिया गांव के पास करोड़ों रुपए की लागत से बने अंडरपास के उद्घाटन का कार्यक्रम भरुच रेलवे स्टेशन पर आयोजित किया गया। पीएम ने किया रेल परियोजनाओं का वर्चुअल शिलान्यास-लोकार्पण किया। इन दोनों अंडरपास के निर्माण से कई वाहन चालकों को काफी राहत मिलेगी।

इसमें अब वाहन चालकों को ट्रैफिक जाम की स्थिति से निजात मिलेगी और समय के साथ ईंधन की भी बचत होगी। इस अवसर पर भरुच विधायक रमेश मिस्त्री, जिला पंचायत के कार्यकारी अध्यक्ष धर्मेश मिस्त्री, तहसील पंचायत अध्यक्ष कौशिक पटेल, चावज के सरपंच भावेश पटेल, उपसरपंच, रेलवे विभाग के अधिकारी नितिन बंसल सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

अंकलेश्वर रेलवे स्टेशन के 38 करोड़ की लागत से होने नवीनीकरण कार्य का शिलान्यास किया। इस अवसर पर भरुच सांसद मनसुख वसावा, प्रांत अधिकारी एनआर धांधल, अंकलेश्वर विधायक ईश्वर पटेल, नगरपालिका अध्यक्ष ललिता राजपुरोहित, भाजपा जिला अध्यक्ष मारुति सिंह अटोदरिया सहित रेलवे विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

Published on:
Also Read
View All