सूरत

रेलवे ने घटाया 237 एक्सप्रेस स्पेशल और मेमू-डेमू एक्सप्रेस का किराया

भारतीय रेलवे ने लोकसभा चुनाव और होली के पहले रेलवे ने यात्रियों को बड़ी राहत देते हुए एक्सप्रेस स्पेशल और डेमू-मेमू के नाम से चल रही पैसेंजर रेल गाड़ियों का किराया घटाने की घोषणा की है। इसके तुरंत बाद पश्चिम रेलवे ने 237 ऐसी रेलगाड़ियों में घटा हुआ किराया लागू कर दिया।
2 min read
• •
Updated: 5 Mar 2024, 9:20 PM IST
रेलवे ने घटाया 237 एक्सप्रेस स्पेशल और मेमू-डेमू एक्सप्रेस का किराया
रेलवे ने घटाया 237 एक्सप्रेस स्पेशल और मेमू-डेमू एक्सप्रेस का किराया

उत्तर रेलवे, दक्षिण-पश्चिम रेलवे समेत सभी जोन में किराये का पुराना स्लैब लागू हो गया है। पैसेंजर ट्रेनों के अलावा अन्य किसी भी ट्रेन के किराए में बदलाव नहीं किया गया है। सरकार के इस कदम से स्पेशल ट्रेनों के रूप में चल रही पैसेंजर ट्रेन के किराये में 40 से 50 प्रतिशत तक की कटौती हो सकती है। इस फैसले को रेल यात्रियों के लिए बड़ी राहत के तौर पर देखा जा रहा है।

रेलवे ने कोरोनाकाल में साल 2020 में सभी पैसेंजर ट्रेनों को एक्सप्रेस ट्रेन बनाकर चलाना शुरू किया था। इससे यात्रियों को एक्सप्रेस रेल का भाड़ा अदाकर यात्रा करनी पड़ी रही थी। इसके अलावा कई पैसेंजर ट्रेनों को बंद कर उनकी जगह स्पेशल एक्सप्रेस और मेमू ट्रेनें चलाई गई। इससे ट्रेनों में न्यूनतम किराए 10 रुपए से बढ़कर 30 रुपए हो गया था। कोरोनाकाल समाप्त होने के बाद से ही पैसेंजर गाड़ियों का किराया घटाने की मांग चल रही थी। इसे सरकार ने अब माना है।

इन ट्रेनों के किराए पर होगा असर अभी पैसेंजर ट्रेनों को ''एक्सप्रेस स्पेशल'' और ''मेमू/डेमू एक्सप्रेस'' ट्रेनों के रूप में जाना जाता है। अब इन ट्रेनों के लिए द्वितीय श्रेणी के पुराने किराए को बहाल कर दिया गया है। रेलवे ने सभी स्टेशनों के मुख्य बुकिंग पर्यवेक्षकों को इस बदलाव के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इसके बाद जीरो नम्बर से शुरू होने वाली मेमू ट्रेन के किराए में 40 से 50 प्रतिशत तक की कमी आ सकती है।

मजबूरी में दे रहे थे ज्यादा किराया

यात्रियों को पैसेंजर ट्रेनों के लिए एक्सप्रेस ट्रेन के बराबर किराए का भुगतान करना पड़ रहा था। मात्र दस से 15 हजार की नौकरी करने वालों को मजबूरी में ज्यादा किराया देकर यात्रा करनी पड़ी रही थी। अब न्यूनतम किराया 30 की बजाय 10 रुपए हो जाने से ऐसे लाखों लोगों को फायदा हो सकेगा।

Published on:
Also Read
View All
Surat News: प्रेमिका को बाइक पर घुमा रहा था पति, पत्नी ने कार से पीछा कर चौराहे पर दबोचा, फिर चप्पलों से की धुनाई

सूरत में रिश्तों का कत्ल, मोबाइल टूटने से नाराज 22 वर्षीय बेटी ने की पिता की हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार

सूरत एयरपोर्ट पर टला संकट : बेंगलुरु से आ रही इंडिगो की उड़ान को लगाना पड़ा ‘गो-अराउंड’, सुरक्षित उतरा विमान

Rajkot Crime News: मैरिज ब्यूरो और स्पा की आड़ में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़, 4 युवतियों को मुक्त कराया

​​​​​मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर गुजरात में सियासी घमासान, भाजपा ने किया प्रदर्शन तो कांग्रेस ने बांटी ‘मेलोडी’ चॉकलेट