सूरत

अंगदान दिवस पर रंगोली प्रतियोगिता

नर्सिंग एसोसिएशन की ओर से सोमवार को अंगदान दिवस पर रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की गई। सरकारी नर्सिंग कॉलेज की छात्राओं ने अंगदान..

2 min read
Sep 26, 2018
Rangoli Competition on Angad Day

सूरत।नर्सिंग एसोसिएशन की ओर से सोमवार को अंगदान दिवस पर रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की गई। सरकारी नर्सिंग कॉलेज की छात्राओं ने अंगदान के प्रति जागरुकता के लिए न्यू सिविल अस्पताल के मेन गेट के पास एम्बुलेंस पार्किंग में रंग-बिरंगी रंगोली बनाई ।

नर्सिंग एसोशिएशन के सचिव किरण दामोडिया ने बताया कि रंगोली प्रतियोगिता में नर्सिंग कॉलेज के विद्यार्थी, न्यू सिविल अस्पताल स्टाफ नर्स, मांडवी नर्सिंग कॉलेज के विद्यार्थी शामिल हुए। अंगदान के प्रति लोगों में जागरुकता के लिए चिकित्सकों ने संबोधित भी किया। प्रतियोगिता में प्रथम विजेता बीएससी चौथे वर्ष की छात्रा नीलम गोयाणी, खुशबू राणा और पायल बोरीसागर रहीं । द्वितीय विजेता न्यू सिविल अस्पताल की नर्सिंग स्टाफ सोनल वाघेला, जीनल गामित रहीं।


तृतीय विजेता मांडवी नर्सिंग कॉलेज की छात्रा हेमांगी पंडित और भाविका खलासी रहीं। नेफ्रोलॉजिस्ट और सीनेट मेम्बर डॉ. धनेश वैद्य, लोकदृष्टि चक्षुबैंक के प्रफुल शिरोया ने विजेता छात्राओं तथा स्टाफ नर्स को सम्मानित किया। आंख विभाग की अध्यक्ष डॉ. प्रीति कापडिय़ा, नर्सिंग सुप्रिटेंडेंट करुणा पटेल, नर्सिंग कॉलेज फेकल्टी सीमा चोपड़ा रंगोली प्रतियोगिता की जज थीं। विधायक हर्ष संघवी भी रंगोली देखने पहुंचे । इस मौके पर आंख विभाग के प्रोफेसर डॉ. कुंजन पटेल, नर्सिंग स्टूडेंट्स इकाई के एडवाइजर इकबाल कड़ीवाला, अश्विन पंड्या, दिनेश अग्रवाल, मीना परमार समेत हेड नर्स, स्टाफ नर्स और विद्यार्थी मौजूद थे।

अंगदान के लिए जागृति कार्यक्रम

सूरत. चार्टर्ड अकाउंटेंट एसोसिएशन और डोनेट लाइफ संस्था की ओर से मंगलवार को अंगदान पर जागृति कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सीए एसोसिएशन के सेक्रेटरी हार्दिक काकडिय़ा ने बताया कि जेडी गाबाणी हॉल, हीराबाग में शाम पांच बजे से होने वाले कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सीए परिवार अंगदान की शपथ लेंगे।

इंटरनेशनल ब्रांडेड गारमेंट सेल


सूरत. ताज-गेटवे होटल में इंटरनेशल ब्रांडेड रेडिमेड गारमेंट सेल शुरू हुई। इसमें अंतरराष्ट्रीय एवं एक्सपोर्ट क्वॉलिटी के महिला-पुरुष गारमेंट्स पर 90 प्रतिशत की छूट दी जा रही है। सेल 15 अगस्त तक चलेगी।

Published on:
26 Sept 2018 10:16 pm
Also Read
View All