सूरत

गोडादरा में छात्र की हत्या से सनसनी !

surat news :- सिर में पत्थर लगने से हुई मौत
less than 1 minute read
Sep 08, 2019
गोडादरा में छात्र की हत्या से सनसनी !
गोडादरा में छात्र की हत्या से सनसनी !

सूरत. गोडादरा क्षेत्र में एक छात्र के सिर में कथिततौर पर पत्थर मार कर उसकी हत्या का मामला सामने आने से पूरे इलाके में रविवार देर रात सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है हालांकि घटना कैसे हुई इस बारे में कोई स्पष्टता नहीं की है। बताया जाता है कि गोडादरा कृष्णा पार्क सोसायटी निवासी साहिल उर्फ सोनू जोशी (17) रविवार रात साढ़े सात बजे निकट की केशवपार्क सोसायटी में स्थित महाकाल पान सेन्टर पर गया था। वहां संदिग्ध हालात में उसकी मौत हो गई। बताया जाता है कि सोनू की गोडादरा क्षेत्र के रवि, छोटा बप्पी व अजय नाम के तीन लडक़ों के साथ अनबन चल रही थी। उन्होंने पहले उसे बुरी तरह से पीटा। उसके बाद उसके सिर में पत्थर मार कर उसकी निर्मम हत्या कर दी। वहीं इस बात की चर्चा है कि उपर से कोई पत्थर उसके सिर पर गिरा जिसकी वजह से उसकी मौत हो गई। घटना की खबर मिलने पर मौके पर पहुंचे परिजनों ने उसे निजी अस्पताल पहुंचाया लेकिन तब तक कथिततौर पर उसकी मौत हो चुकी थी। खबर मिलने पर लिम्बायत पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटना की छानबिन में जुट गई।

Published on:
08 Sept 2019 11:11 pm