सूरत

शहर में अचानक मौतों का सिलसिला जारी : बेहोश होने से दो युवकों समेत तीन की मौत

शहर में अचानक बेहोश होने और गिरकर मौत की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। कई मामलों में मौत दिल का दौरा पडऩे से होने की जानकारी सामने आती है। मंगलवार को शहर में अचानक बेहोश होने से दो युवकों समेत तीन लोगों की मौत हुई है। जानकारी के अनुसार,
less than 1 minute read
• •
Updated: 6 Mar 2024, 9:47 PM IST
शहर में अचानक मौतों का सिलसिला जारी : बेहोश होने से दो युवकों समेत तीन की मौत
शहर में अचानक मौतों का सिलसिला जारी : बेहोश होने से दो युवकों समेत तीन की मौत

मूल रूप से राजस्थान और वर्तमान में डिंडोली के रंगीला नगर निवासी राजकुमार आशाराम यादव (30) दो बच्चों सहित अपने परिवार के साथ रहते थे। राजकुमार कपड़ा बाजार में सेल्समैन के रूप में कार्यरत थे। सोमवार रात राजकुमार अपने परिवार के साथ खाना खाकर सोने चले गए। मंगलवार सुबह उनके सीने में दर्द होने लगा और वे बेहोश हो गए। परिजन उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

एक अन्य घटना में, गोटालावाडी टेनामेंट निवासी रमेश भगु सोलंकी (35) पत्नी और दो बच्चों के साथ रह रहे थे। रमेश दिहाड़ी मजदूर के रूप में काम कर रहा था। मंगलवार सुबह रमेश दिल्ली गेट की ओर पैदल जा रहा था। इसी बीच वह चक्कर खाकर गिर पड़े। राहगीरों ने उसे 108 एम्बुलेंस के माध्यम से स्मीमेर अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

तीसरी घटना में, मूल रूप से महाराष्ट्र और हाल में नवागाम डिंडोली रुकमणी नगर निवासी रविंद्र खंडू मिस्त्री (49) पत्नी और तीन बच्चों के साथ रह रहे थे। सोमवार को रविंद्र नाना वराछा कॉम्यूनिटी हॉल में शादी समारोह में खाना बनाने गए थे। शाम को खाना बनाने के दौरान वे गिर गए। इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने उन्हे मृत घोषित कर दिया।

Published on:
Also Read
View All