पश्चिम रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए बांद्रा टर्मिनस और सूबेदारगंज स्टेशनों के बीच एक और स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय किया है। ट्रेन की बुकिंग शुरू हो गई है। इसमें विशेष किराया लागू रहेगा।
पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित ठाकुर ने बताया कि ट्रेन संख्या 04126/04125 बांद्रा टर्मिनस-सूबेदारगंज सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन के 20 फेरे संचालित होंगे। ट्रेन संख्या 04126 बांद्रा टर्मिनस-सूबेदारगंज स्पेशल 27 फरवरी से 26 मार्च तक प्रत्येक मंगलवार को बांद्रा टर्मिनस से सुबह 11.00 बजे रवाना होगी और सूबेदारगंज अगले दिन शाम 5.00 बजे पहुंचेगी।
इसी तरह ट्रेन संख्या 04125 सूबेदारगंज-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल 25 मार्च तक प्रत्येक सोमवार को सूबेदारगंज से सुबह 5.20 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह साढ़े 8 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुंचेगी। यह ट्रेन दोनों दिशाओं में बोरीवली, वापी, वलसाड, सूरत, वडोदरा, रतलाम, कोटा, सवाई माधोपुर, गंगापुर सिटी, बयाना, फतेहपुर सीकरी, आगरा फोर्ट, टूंडला, इटावा, कानपुर सेंट्रल और फतेहपुर स्टेशनों पर रुकेगी। इस ट्रेन में प्रथम एसी, तृतीय श्रेणी वातानुकूलित शयनयान, द्वितीय श्रेणी शयनयान और जनरल सेकेंड क्लास कोच होंगे।
आस्था स्पेशल ट्रेन से 1476 भाजपा कार्यकर्ता अयोध्या हुए रवाना
अंकलेश्वर. भरूच जिला भाजपा और रेलवे प्रशासन की ओर से मंगलवार को अयोध्या के लिए आस्था स्पेशल ट्रेन रवाना की गई है। भरूच जिले की पांच विधानसभाओं के 1476 भाजपा कार्यकर्ता ने आस्था स्पेशल ट्रेन से भगवान श्रीराम के दर्शन के लिए अयोध्या रवाना हुए।