सूरत

सूरत स्टेशन की लिफ्ट एक माह के लिए बंद

सूरत स्टेशन की बिल्डिंग में वर्षों पुरानी एकमात्र लिफ्ट को रिनोवेशन के लिए एक माह के लिए बंद कर दिया गया है। इस लिफ्ट में चार व्यक्ति ...
2 min read
• •
Updated: 6 Aug 2018, 10:34 PM IST
Surat station lift for one month
Surat station lift for one month

सूरत। सूरत स्टेशन की बिल्डिंग में वर्षों पुरानी एकमात्र लिफ्ट को रिनोवेशन के लिए एक माह के लिए बंद कर दिया गया है। इस लिफ्ट में चार व्यक्ति जा सकते थे। नई लिफ्ट में करीब दस व्यक्ति जा सकेंगे।
सूरत रेलवे स्टेशन बिल्डिंग वर्षों पुरानी है। इसमें एकमात्र लिफ्ट ग्राउंड फ्लोर से तीसरी मंजिल तक जाती है। पच्चीस साल से अधिक पुरानी होने के कारण इसकी मरम्मत का खर्च बढ़ गया था।

आए दिन लिफ्ट बीच में अटक जाती थी। कई बार यात्रियों और रेल कर्मियों को लिफ्ट बंद होने के कारण परेशानी झेलनी पड़ी है। आखिरकार रेलवे ने इस लिफ्ट को बदलने का निर्णय किया है। सूरत स्टेशन डायरेक्टर सी.आर. गरूड़ा ने बताया कि 24 जुलाई से लिफ्ट को एक माह के लिए बंद किया गया है। निजी कंपनी हिंद एस्कलेटर को नई लिफ्ट का ठेका दिया है। नई लिफ्ट की कीमत सोलह लाख रुपए बताई गई है।

पुरानी लिफ्ट खराब होने के कारण इसे दूसरी मंजिल के लिए बंद कर दिया गया था। दूसरी मंजिल पर सिग्नल एंड टेलिकॉम, सीएमआइ, रेलवे सुरक्षा बल थाना तथा रेल कर्मचारियों का विभागीय कार्यालय है। इन्हें इस लिफ्ट के उपयोग की मनाही थी।

महीनेभर बिछाई गोटियां, आज खुल जाएगी बंद मुट्ठी

मनपा बोर्ड की बुधवार को होने वाली सामान्य सभा में विभिन्न समितियों का गठन किया जाएगा। महापौर समेत उपमहापौर, स्थाई समिति अध्यक्ष और नेता शासक पक्ष के चुनाव के बाद से ही अन्य समितियों के गठन का इंतजार था। विभिन्न १२ समितियों की कमान संभालने के लिए आतुर पार्षद करीब महीनेभर से अपनी गोटियां बिछाने में व्यस्त रहे। संभावित दावेदारों ने अपने आकाओं के माध्यम से आलाकमान तक पैरवी कराई गई। आलाकमान ने इस बार किसी भी दावेदार के नाम को हवा नहीं दी है। चर्चा में कोई नाम नहीं होने से पार्षदों ही नहीं, मनपा अधिकारियों में भी असमंजस की हालत बनी हुई है। बुधवार को होने वाली सामान्य सभा में इस असमंजस से पर्दा उठ जाएगा।


विभिन्न समितियों के चेयरमैन को लेकर मनपा पदाधिकारियों के पास भी कोई संकेत नहीं हैं। महापौर जगदीश पटेल समेत अन्य पदाधिकारियों के मुताबिक बुधवार को भाजपा के संकलन की बैठक में ही नामों का खुलासा होगा। माना जा रहा है कि सामान्य सभा से ठीक पहले इन नामों को सार्वजनकि किया जाएगा।

इन समितियों का होना है गठन

बोर्ड बैठक में आरोग्य समिति, सार्वजनिक निर्माण समिति, पानी समिति, नगर नियोजन समिति, सांस्कृतिक समिति, गटर समिति, कायदा समिति, आरोग्य समिति, उद्यान समिति, लाइट एण्ड फायर समिति, स्लम इंप्रूवमेंट समिति और सार्वजनिक परिवहन समितियों का गठन किया जाएगा। समितियों के गठन के बाद एजेंडे में शामिल अन्य प्रस्तावों पर चर्चा की जाएगी।

सभी को अपने नंबर का इंतजार


जब तक नामों का ऐलान नहीं हो जाता, समितियों की कमान संभालने के दावेदारों में उम्मीद बची हुई है। संकलन बैठक में साफ हो जाएगा कि लॉटरी किसके नाम लगी। फिलहाल तो सभी दावेदार आश्वस्त हैं कि आलाकमान ने उन्हीं के नाम पर मुहर लगाई है। सामान्य सभा में समिति चेयरमैनों के नाम के ऐलान के साथ ही इन समितियों का गठन भी किया जाएगा। माना जा रहा है कि कमोबेश सभी सदस्यों को समितियों में एडजस्ट कर लिया जाएगा। पार्षदों की पूरी कवायद इस बात पर है कि उनका नाम किसी तरह महत्वपूर्ण समितियों में एडजस्ट हो जाए।

Published on:
Also Read
View All