सूरत

कट और पॉलिश्ड हीरों की कीमत बढऩे के आसार

दिवाली वेकेशन के कारण उत्पादन घटा

2 min read
Nov 12, 2018
कट और पॉलिश्ड हीरों की कीमत बढऩे के आसार



सूरत
हीरा उद्योग में कई महीनों की मंदी के बाद तेजी के आसार है। सूरत और मुंबई के हीरा उद्योग में एक महीने के दिवाली वेकेशन के कारण उत्पादन कम होने से शोर्टेज की परिस्थिति बन रही है। इस कारण आगामी दिनों में हीरों की कीमत बढऩे के आसार हैं।
हीरा उद्योग के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार स्थानिक और घरेलू बाजार में कई महीनों से कट और पॉलिश्ड हीरों की डिमांड नहीं होने से कट और पॉलिश्ड हीरों की कीमत स्थिर रही थी। दूसरी ओर डॉलर की बढ़ती कीमतों के कारण रफ हीरों की कीमत में लगातार उछाल जारी है। इन कारणों से छोटे और मध्यम हीरा उद्यमियों के लिए मुसीबत बढ़ी हुई हैं। हालांकि अब दिवाली वेकेशन के बाद हीरा उद्यमियों को मंदी से छुटकारा मिलने के आसार है। हीरा उद्यमियों के अनुसार दिवाली वेकेशन में एक महीने तक की छुट्टी के कारण उत्पादन बंद रहेगा। इससे बाजार में हीरों का ओवर प्रोडक्शन की समस्या कम होगी और हीरों की कीमत में उछाल आएगा। इससे बाजार में हीरों का ओवर प्रोडक्शन की समस्या कम होगी और हीरों की कीमत में उछाल आएगा
हीरा उद्यमी अशोक गारियाधार ने बताया कि इस बार दिवाली के पहले का व्यापार अच्छा नहीं था, लेकन दिवाली वेकेशन के बाद सामान्य तौर पर व्यापार अच्छा रहता है। इसलिए हमें उम्मीद है कि इस बार भी व्यापार ठीक रहेगा। कारखाने बंद होने के कारण हीरा व्यापारियों के पास भी स्टोक नहीं होगा। इसका लाभ हीरा तराशने वालों को मिलेगा। कारखाने बंद होने के कारण हीरा व्यापारियों के पास भी स्टोक नहीं होगा। इसका लाभ हीरा तराशने वालों को मिलेगा।
उल्लेखनीय है कि हीरा उद्योग में दिवाली के पहले सूरत और मुंबई के हीरा बाजार में से छह हीरा व्यापारियों लगभग 1000 करोड़ रुपए में पलायन किए होने की घटना के कारण हीरा उद्योग में अभी भी भय का माहौल है। उद्योग में अभी भी भय का माहौल है।

ये भी पढ़ें

अमरीका में राष्ट्रपति चुनाव लड़ेंगी पहली हिंदू उम्मीदवार तुलसी गबार्ड
Published on:
12 Nov 2018 08:54 pm
Also Read
View All