सूरत

प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर किसान नेताओं को किया नजरबंद

किसान नेता प्रधानमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट बुलेट ट्रेन का विरोध कर रहे हैं
2 min read
Aug 23, 2018
file photo
प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर किसान नेताओं को किया नजरबंद


बारडोली. वलसाड में प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर पुलिस ने दक्षिण गुजरात के किसान नेताओं को नजरबंद कर लिया। पुलिस की ओर से वलसाड जिला खेड़ुत समाज, गुजरात खेडुत समाज और सूरत जिला खेडुत समाज के नेताओं को नजरकैद किए जाने से किसानों में आक्रोश व्याप्त है। किसान नेता प्रधानमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट बुलेट ट्रेन का विरोध कर रहे हैं।

दक्षिण गुजरात में जगह-जगह बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट का विरोध किया जा रहा है। इस प्रोजेक्ट में हो रही भूमि संपादन की नीति से किसान संतुष्ट नहीं है। दक्षिण गुजरात के किसान लंबे समय से इस प्रोजेक्ट के खिलाफ प्रदर्शन करते आ रहे हैं। ऐसे में गुरुवार को वलसाड के जूजवा गांव पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी के कार्यक्रम में कोई विघ्न न हो और किसानों की ओर से विरोध-प्रदर्शन न हो इसको ध्यान में रख पुलिस हरकत में आ गई।

गुरुवार सुबह से ही वलसाड खेड़ुत समाज के प्रमुख भगु पटेल, दक्षिण गुजरात खेड़ुत समाज के प्रमुख जयेश पटेल, और सूरत जिला खेड़ुत समाज प्रमुख जयेश पटेल (पाल) को नजरकैद कर लिया। इतना ही नहीं दक्षिण गुजरात खेडुत समाज के प्रमुख जयेश पटेल का अहमदाबाद हाईकोर्ट में केस की मुदत के लिए अहमदाबाद गए थे। वहां भी पुलिस का काफिला उनके साथ होने से किसान समाज में रोष व्याप्त है।


स्वच्छता सर्वेक्षण-२०१८ अभियान : सर्वेक्षण टीम ने किया सफाई व्यवस्था का निरीक्षण
बारडोली. केन्द्र सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय की ओर से एक से 31 अगस्त तक स्वच्छता सर्वेक्षण-2018 अभियान शुरू किया गया है। अभियान के तहत केन्द्रीय टीम सूरत जिले की कामरेज तहसील के वलथाण, पलसाना के तातीझगड़ा, महुवा के वाडिया और बारडोली के कांटीफलिया का दौरा कर स्वच्छता का निरीक्षण किया। स्वच्छता सर्वेक्षण टीम ने जिले के विभिन्न ग्राम पंचायतों में स्वच्छता, सार्वजनिक शौचालय की उपलब्धता, स्वच्छता के प्रति लोगों में जागरुकता, कचरे की निकासी व्यवस्था आदि का बारीकी से सर्वेक्षण करेगी। सर्वेक्षण के बाद स्वच्छता में अव्वल आने वाले जिला और राज्य को 2 अक्टूबर को 2018 गांधी जयंती पर अवार्ड दिया जाएगा।

Published on:
23 Aug 2018 09:50 pm